Karnataka gas cylinder explosion News In Hindi: कर्नाटक के मैसूरु पैलेस के पास एक बैलून गैस सिलेंडर विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार, यह दुर्घटना मैसूर पैलेस के जयमार्थंडा गेट के पास रात लगभग 8:30 बजे हुई
चार घायलों में शामिल महिला गंभीर रूप से घायल हुई है।
मैसूर पैलेस के पास उस समय विस्फोट हुआ जब गैस सिलेंडर का इस्तेमाल गैस के गुब्बारों में हवा भरने के लिए किया जा रहा था। विस्फोट के प्रभाव से इलाके में दहशत फैल गई, क्योंकि क्रिसमस की छुट्टियों के कारण प्रदर्शनी देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग आए हुए थे।
गुब्बारे भरने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे गैस सिलेंडर के फटने से गुब्बारे बेचने वाले की मौके पर ही मौत हो गई। चार अन्य लोग घायल हो गए, जिनमें एक महिला भी शामिल है जिसे गंभीर चोटें आई हैं। चारों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
यह भी पढ़े: क्या है देवभूमि उत्तराखंड की चार धाम यात्रा, जानें इसका महत्व
पुलिस ने क्या कहा?
मैसूरु की पुलिस आयुक्त सीमा लटकर ने बताया कि यह घटना जयमार्थंडा गेट के पास रात करीब 8:30 बजे घटी, जब साइकिल पर हीलियम के गुब्बारे बेच रहा एक व्यक्ति छोटे गैस सिलेंडर से गुब्बारों में हवा भर रहा था। उन्होंने कहा, “सिलेंडर अचानक फट गया, जिससे गुब्बारे बेचने वाले की मौके पर ही मौत हो गई। विस्फोट में चार राहगीर घायल हो गए।” उन्होंने आगे बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है और उन्होंने आश्वासन दिया कि पहचान की पुष्टि होते ही विवरण साझा कर दिए जाएंगे। घायलों में से एक की हालत गंभीर है, जबकि अन्य का इलाज चल रहा है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घायलों में नंजनगुड का एक व्यक्ति और बेंगलुरु का एक व्यक्ति शामिल है, जबकि अन्य दो लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है क्योंकि वे शुरू में बोलने में असमर्थ थे।
यह भी पढ़े :स्वर्ण राम लला: अयोध्या राम मंदिर में 500 किलो की रत्नजड़ित दिव्य प्रतिमा का आगमन
पुलिस ने बताया कि बेंगलुरु का रहने वाला व्यक्ति छुट्टी पर आया हुआ पर्यटक प्रतीत हो रहा था, जबकि अन्य लोग स्थानीय निवासी माने जा रहे हैं, हालांकि इसकी पुष्टि की जा रही है।
पुलिस आयुक्त ने आगे बताया, “घायलों की पहचान बेंगलुरु की मंजुला लक्ष्मी, नंजनगुड की मंजुला, राणेबेन्नूर की कोटरेशी और कोलकाता की शाहिना के रूप में हुई है। पुलिस उनकी पहचान की दोबारा पुष्टि कर रही है। मृतक विक्रेता स्थानीय निवासी था और उसकी उम्र लगभग 40 वर्ष थी। पुलिस आयुक्त ने पुष्टि की है कि इस घटना में कुल पांच लोग प्रभावित हुए हैं – एक की मृत्यु और चार घायल।”

गौर हो कि इस मामले में पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को मैसूर में कर्नाटक प्रदर्शनी प्राधिकरण के प्रवेश द्वार के पास गुब्बारों में हवा भरने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।
रिपोर्ट के अनुसार, शहर की पुलिस आयुक्त सीमा लटकर के हवाले से बताया गया है कि एक गुब्बारे बेचने वाले (लगभग 40 वर्ष के) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस ने बताया कि क्रिसमस की छुट्टियों के कारण मैसूरु अम्बा विलास पैलेस में प्रदर्शनी देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे।मैसूरु पैलेस भारत में एक प्रमुख पर्यटन स्थल है।
फिलहाल इस मामले में पुलिस सभी पहलुओं की जांच कार्रवाई में जूट गई हैं। ऐसे में देखना अहम होगी की आने वाले दिनों में पुलिस इस मामले की जांच में इस मामले को लेकर और कौन से बड़े खुलासे करती है। हालांकि इस हादसे को लेकर क्या कुछ कारण हैं, इसकी जांच की जा रही है।

(For more news apart from Karnataka: One person killed, four injured in gas cylinder explosion near Mysore Palace news in hindi, stay tuned to Mdano News In Hindi)












