ताजा खबरें क्राइम लाइफस्टाइल मौसम खेल बॉलीवुड हॉलीवुड जॉब - एजुकेशन स्वास्थ्य राज्य देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस धर्म अन्य

---Advertisement---

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फिल्म ‘गोदान’ को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने के दिए निर्देश

On: March 18, 2026 3:04 PM
Follow Us:
फिल्म गोदान टैक्स फ्री
---Advertisement---

फिल्म गोदान टैक्स फ्री करने का निर्णय

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किसान परंपरा, ग्रामीण जीवन और गोवंश के महत्व पर आधारित फिल्म ‘गोदान’ को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने के निर्देश दिए हैं। यह फिल्म 6 फरवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और समाज को भारतीय संस्कृति व परंपराओं से जोड़ने का संदेश देती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गाय केवल धर्म और आस्था का विषय नहीं है, बल्कि भारतीय संस्कृति, समाज और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग है। इस तरह की फिल्मों के माध्यम से समाज में सकारात्मक सोच और संवेदनशीलता विकसित होती है, इसलिए ऐसी फिल्मों को प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गोवंश संरक्षण को लेकर निरंतर कार्य कर रही है। राज्य में गोसदनों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है, जिससे निराश्रित और बेसहारा गोवंश की बेहतर देखभाल सुनिश्चित की जा सके। साथ ही गोपालकों और पशुपालकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया जा रहा है, ताकि उनकी आय में वृद्धि हो और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार सामाजिक, सांस्कृतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर बनी फिल्मों और रचनात्मक प्रयासों को भविष्य में भी प्रोत्साहन देती रहेगी।

गौरतलब है कि विनोद चौधरी द्वारा निर्देशित 40 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ‘गोदान’ की शूटिंग उत्तराखंड में की गई है। गौ-संरक्षण और सामाजिक संदेश पर आधारित यह फिल्म 6 फरवरी 2026 को पूरे देश में रिलीज हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस फिल्म को उत्तराखंड में टैक्स-फ्री घोषित किया है।

फिल्म गोदान टैक्स फ्री
फिल्म गोदान टैक्स फ्री होने से किसान संस्कृति और ग्रामीण जीवन से जुड़ा संदेश अधिक लोगों तक पहुंचेगा। Image source- https://www.imdb.com/

यहाँ भी पढ़े: Lata Mangeshkar Death Anniversary: स्वर कोकिला की चौथी पुण्यतिथि आज, संगीत की वो दिव्य आवाज जो अमर हो गई

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Uttarakhand First anniversary of Himadri Ice Rink: हिमाद्रि आइस रिंक की पहली वर्षगांठ, सीएम धामी ने इसे बताया देश की शान, खिलाड़ियों को दी विश्वस्तरीय सुविधाओं की सौगात

Uttarakhand First anniversary of Himadri Ice Rink: हिमाद्रि आइस रिंक की पहली वर्षगांठ, सीएम धामी ने इसे बताया देश की शान, खिलाड़ियों को दी विश्वस्तरीय सुविधाओं की सौगात

Uttarakhand News: उत्तराखण्ड बनेगा भारतीय ज्ञान-विज्ञान और संस्कृति का वैश्विक केंद्र

Uttarakhand News: उत्तराखण्ड बनेगा भारतीय ज्ञान-विज्ञान और संस्कृति का वैश्विक केंद्र

Uttarakhand Ropeway Projects News: मुख्य सचिव ने की प्रदेश के रोपवे प्रोजेक्ट की समीक्षा, ब्रिडकुल करेगा रोपवे के लिए रेगुलेटरी बॉडी का काम

Uttarakhand Ropeway Projects News: मुख्य सचिव ने की प्रदेश के रोपवे प्रोजेक्ट की समीक्षा, ब्रिडकुल करेगा रोपवे के लिए रेगुलेटरी बॉडी का काम

Uttarakhand Rain Orange Alert 2026: उत्तराखंड के 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, पिथौरागढ़ में स्कूल बंद, नैनीताल में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित

Uttarakhand Rain Orange Alert 2026: उत्तराखंड के 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, पिथौरागढ़ में स्कूल बंद, नैनीताल में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित

India First Barrier Free Toll Plaza: सूरत में देश का पहला बैरियर-लेस टोलिंग सिस्टम

India First Barrier Free Toll Plaza: सूरत में देश का पहला बैरियर-लेस टोलिंग सिस्टम, अब 120kmph की रफ्तार पर भी नहीं लगेगा ब्रेक, सीधे कटेगा टैक्स

UP Water Tank Rescue News: यूपी अजब-गजब, रील बनाने पानी की टंकी पर चढ़े बच्चे, एयरफोर्स ने किया रेस्क्यू

UP Water Tank Rescue News: यूपी अजब-गजब, रील बनाने पानी की टंकी पर चढ़े बच्चे, एयरफोर्स ने किया रेस्क्यू

Leave a Comment