Katrina Kaif and Vicky Kaushal become parents news: बॉलीवुड के सबसे चर्चित और प्यारे कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के घर आज खुशियों ने दस्तक दी है। कैटरीना कैफ ने 7 नवंबर 2025 को एक बेटे को जन्म दिया है, जिसके साथ ही दोनों अब आधिकारिक तौर पर माता-पिता बन गए हैं। इस खुशखबरी की घोषणा खुद इस स्टार कपल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक संयुक्त पोस्ट के जरिए की, जिसके बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री और उनके फैंस के बीच बधाईयों का तांता लग गया है।
विक्की कौशल ने एक भावनात्मक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “हमारी खुशियों का छोटा सा तोहफा आ गया है। दिल में अपार आभार के साथ, हम अपने बेटे का स्वागत करते हैं। 7 नवंबर, 2025। कैटरीना और विक्की।” उन्होंने इस पोस्ट के कैप्शन में “ब्लेस्ड। ॐ।” भी लिखा है। उन्होंने एक खूबसूरत ग्राफिक पोस्टर भी साझा किया, जिस पर यह संदेश लिखा था, जिसमें एक पालने पर टेडी बियर रखा हुआ है।

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपनी शादी के लगभग चार साल बाद माता-पिता बनने की खुशखबरी साझा की है। गौरतलब है कि इसी साल 23 सितंबर को इस कपल ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी तस्वीर साझा करके अपनी प्रेग्नेंसी की आधिकारिक घोषणा की थी, जिसमें विक्की, कैटरीना के बेबी बंप को प्यार से थामे नजर आ रहे थे।
कैटरीना और विक्की ने दिसंबर 2021 में राजस्थान के सवाई माधोपुर में एक बेहद निजी और पारंपरिक समारोह में शादी की थी। बेटे के आगमन से दोनों के परिवारों और फैंस में अपार खुशी का माहौल है, और हर कोई उन्हें पैरेंटहुड के इस नए अध्याय के लिए शुभकामनाएं दे रहा है।
(For more news apart from Katrina Kaif and Vicky Kaushal become parents, little prince arrives home news in hindi, stay tuned to Mdano News In Hindi)













