ताजा खबरें क्राइम लाइफस्टाइल मौसम खेल बॉलीवुड हॉलीवुड जॉब - एजुकेशन स्वास्थ्य राज्य देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस धर्म अन्य

---Advertisement---

देहरादून में सड़कों पर उतरी महिला कांग्रेस, स्कूलों में मनमानी फीस का जताया विरोध

On: April 15, 2026 10:34 AM
Follow Us:
देहरादून स्कूल फीस विरोध महिला कांग्रेस
---Advertisement---

देहरादून स्कूल फीस विरोध महिला कांग्रेस के तहत ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

शिक्षा मंत्री आवास का घेराव

 उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के सरकारी आवास का घेराव किया। निजी स्कूलों में मनमानी तरीके से फीस बढ़ोतरी, एडमिशन फीस, मासिक शुल्क समेत कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार को जमकर कोसा।

सरकार पर लगाए आरोप

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अभिभावकों पर बढ़ते बोझ को लेकर सरकार द्वारा निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम न लगाने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार निजी स्कूलों को लाभ पहुँचा रही है, जबकि आम अभिभावक परेशान हैं। पुलिस ने उन्हें आवास के पास जाने से रोका।

लंबे समय से विवाद

इस प्रदर्शन में शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के प्रतीकात्मक रूप में एक व्यक्ति को सामने बैठा कर उनसे स्कूल फीस और दूसरे मुद्दों पर सवाल पूछे गए। बता दें कि उत्तराखंड में निजी स्कूलों की फीस वृद्धि लंबे समय से विवाद का विषय बना हुआ है।अभिभावक अक्सर शिकायत करते हैं, कि हर साल बिना उचित कारण के फीस बढ़ाई जाती है, जबकि सरकार पर्याप्त नियंत्रण नहीं रख पाती।

देहरादून स्कूल फीस विरोध महिला कांग्रेस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

यहाँ भी पढ़े: Samrat Choudhary Bihar News: कौन हैं सम्राट चौधरी? बिहार के नए मुख्यमंत्री का जीवन परिचय और राजनीतिक सफर

For more latest news and updates, stay tuned to MDANO News.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment