ताजा खबरें क्राइम लाइफस्टाइल मौसम खेल बॉलीवुड हॉलीवुड जॉब - एजुकेशन स्वास्थ्य राज्य देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस धर्म अन्य

---Advertisement---

Dehradun News: देहरादून में लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों और पुलिस में मुठभेड़, एक बदमाश ढेर

On: May 1, 2026 3:05 AM
Follow Us:
Dehradun News: देहरादून में लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों और पुलिस में मुठभेड़, एक बदमाश ढेर
---Advertisement---

Dehradun News: देहरादून में देर रात लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे तीन बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र का है जहां मुठभेड़ में एक बदमाश को पुलिस ने ढेर कर दिया, जबकि प्रेमनगर थाना प्रभारी भी घायल हो गए। वहीं दो बदमाश फरार होने में कामयाब रहे जिनकी तलाश जारी है।

image 132

जानकारी के मुताबिक, पौंधा रोड पर एक व्यक्ति को गोली मारकर बदमाशों ने उसकी चेन और नकदी लूट ली और मौके से भाग गए।एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि रात 10 बजकर 36 मिनट में पुलिस को 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि प्रेमनगर थाना क्षेत्र के पौंधा में एक व्यक्ति को गोली मारकर बदमाश उसकी चेन, मोबाइल फोन और पैसे छीनकर भागे हैं।

Kedar Singh Koshyari Bageshwar News: अजब-गजब, उत्तराखंड के पूर्व सैनिक ने बनवाया पत्नी का मंदिर, रोज करते हैं आरती और बातें

इसके बाद सभी थाना क्षेत्रों में अलर्ट कर दिया गया। सभी थाना क्षेत्रों में चेकिंग के निर्देश दिए गए थे। प्रेमनगर थाना प्रभारी नरेश राठौर पूरी पुलिस फोर्स के साथ जांच कर रहे थे। जो गाड़ी बताई गई थी, इंस्पेक्टर प्रेमनगर को वो गाड़ी दिखी तो उसे रोकने का प्रयास किया जिसमें बैठे बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इसमें दो गोली प्रेमनगर थाना प्रभारी नरेश राठौर को लगीं। वहीं जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश मारा गया।

image 133

लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए बदमाशों ने जिस व्यक्ति को गोली मारी थी उसको भी हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। फिलहाल फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस सघन कांबिंग अभियान चला रही है। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और संदिग्धों की जांच की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment