ताजा खबरें क्राइम लाइफस्टाइल मौसम खेल बॉलीवुड हॉलीवुड जॉब - एजुकेशन स्वास्थ्य राज्य देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस धर्म अन्य

---Advertisement---

कनाडा कैफे फायरिंग पर बोले कपिल शर्मा, जितनी बार गोली चली, उतनी बार ग्रैंड ओपनिंग हुई

On: December 11, 2025 6:04 AM
Follow Us:
---Advertisement---

मुंबई। अपनी आगामी फिल्म ‘किस किसको प्यार करूँ 2’ के प्रेस इवेंट में पहुंचे कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा ने आखिरकार कनाडा के वैंकूवर स्थित अपने ‘कप्स कैफ़े’ पर पिछले चार महीनों के दौरान हुई तीन गोलीबारी की घटनाओं पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। कपिल ने संयमित अंदाज़ में बात करते हुए कहा कि इन घटनाओं से निपटने के लिए कनाडा की पुलिस के पास शायद उतनी पॉवर नहीं है, जितनी होनी चाहिए।

कपिल ने खुलासा किया कि उनके कैफ़े पर हुई गोलीबारी की घटना का मामला संघीय अदालत तक पहुंचा और इस पर कनाडा की संसद में भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा, “वहां तीन बार फायरिंग हुई… मुझे लगता है कि पुलिस के पास शायद इतनी पॉवर नहीं है कि वो उस चीज़ को कंट्रोल कर पाएं। लेकिन जब हमारा मामला हुआ, तो ये फेडरल में चला गया और कनाडा की पार्लियामेंट में इस पर चर्चा हुई।”

हास्य कलाकार ने आगे बताया कि उनके कैफ़े पर हमले की ख़बर सुर्खियों में आने के बाद वहां की पुलिस और प्रशासन अब कानून-व्यवस्था की स्थिति को सुधारने के लिए कदम उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई लोगों ने उन्हें फोन करके बताया कि इलाके में पहले भी ऐसी घटनाएं होती थीं, लेकिन उनके कैफ़े पर हमले के बाद इसे गंभीरता से लिया गया।

एक मजेदार अंदाज़ में कपिल ने यह भी कहा कि हर गोलीबारी की घटना के बाद उनके कैफ़े को और भी बड़ी ओपनिंग मिली। उन्होंने कहा, “जितनी बार गोली चली वहां पे, उसके बाद और बड़ी ओपनिंग लगी हमारे कैफे में। तो, ऊपर वाला साथ है तो ठीक है।”

कपिल शर्मा ने इस पूरे मामले पर भारत और मुंबई पुलिस की तारीफ करते हुए कहा कि वह अपने देश में हमेशा सुरक्षित महसूस करते हैं। उन्होंने कहा, “मैं कभी मुंबई में और अपने देश में कभी असुरक्षित महसूस नहीं करता। हमारी मुंबई पुलिस जैसा कोई नहीं है।”

कपिल शर्मा ने इस पूरे मामले को सकारात्मकता के साथ संभालते हुए कहा कि ईश्वर जो भी करता है, उसके पीछे की कहानी हमें पता नहीं चलती। उनकी फिल्म ‘किस किसको प्यार करूँ 2’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment