ताजा खबरें क्राइम लाइफस्टाइल मौसम खेल बॉलीवुड हॉलीवुड जॉब - एजुकेशन स्वास्थ्य राज्य देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस धर्म अन्य

---Advertisement---

Cricket News: विमेंस वर्ल्ड कप में 330 रन बनाकर भी हारा भारत, ऑस्ट्रेलिया ने रचा इतिहास

On: January 13, 2026 12:46 PM
Follow Us:
विमेंस वर्ल्ड कप में भारत की हार, ऑस्ट्रेलिया ने रचा इतिहास
---Advertisement---

विमेंस वर्ल्ड कप में भारत की हार, 330 रन बनाकर भी ऑस्ट्रेलिया ने रचा इतिहास

Cricket News In Hindi: विशाखापत्तनम में आज हुए मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा। बता दें कि आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। आज खेले गए हाई-स्कोरिंग मुकाबले में, ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को 3 विकेट से हरा दिया। यह वर्ल्ड कप में भारत की चौथी मैच में दूसरी हार है।

ऑस्ट्रेलिया का ऐतिहासिक रन चेज़

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 330 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 49 ओवर में 7 विकेट खोकर सफलतापूर्वक हासिल कर लिया।

बता दें कि महिला वनडे क्रिकेट इतिहास में रनों का सबसे बड़ा सफल चेज़ है, जो ऑस्ट्रेलिया ने पूरा किया। वहीं वनडे इतिहास का सबसे बड़ा सफल चेज़ आज ऑस्ट्रेलिया ने किया।

वहीं भारतीय टीम की शुरुआत बेहतरीन रही। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (80 रन) और प्रतिका रावल (75 रन) ने पहले विकेट के लिए 155 रनों की शानदार साझेदारी की। एक समय भारत 350+ स्कोर की ओर बढ़ रहा था, लेकिन मध्य और निचले क्रम की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से एनाबेल सदरलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट झटके।

विमेंस वर्ल्ड कप में भारत की हार, ऑस्ट्रेलिया ने रचा इतिहास
विमेंस वर्ल्ड कप में भारत की हार, ऑस्ट्रेलिया ने रचा इतिहास- Image source-Google

ऑस्ट्रेलिया का पलटवार

331 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए कप्तान एलिसा हीली (Alyssa Healy) ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने मात्र 107 गेंदों में 142 रन बनाए और अपनी टीम की जीत की नींव रखी। मध्यक्रम में एलिस पेरी (Ellyse Perry) ने भी महत्वपूर्ण रन बनाए और चोटिल होने के बावजूद टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया।

सेमीफाइनल की राह हुई कठिन

गौर हो कि लगातार दो हार के बाद भारतीय टीम के लिए अब सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है। टीम के पास 4 मैचों में 4 अंक हैं। अब प्लेऑफ में पहुंचने के लिए भारतीय टीम को अपने आने वाले सभी मैचों में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया तीन जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुँच गया है। खैर आने वाले दिनों में भारत मैदान में क्या फिर जीत का परचम लहराएगा ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।  

विमेंस वर्ल्ड कप में भारत की हार ने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया, क्योंकि टीम इंडिया ने 330 रन का विशाल स्कोर बनाया था।

यहाँ भी पढ़े: पंजाब के ‘आयरनमैन’ वरिंदर घुम्मन पंचतत्व में विलीन: बेटे ने दी मुखाग्नि, गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Uttarakhand First anniversary of Himadri Ice Rink: हिमाद्रि आइस रिंक की पहली वर्षगांठ, सीएम धामी ने इसे बताया देश की शान, खिलाड़ियों को दी विश्वस्तरीय सुविधाओं की सौगात

Uttarakhand First anniversary of Himadri Ice Rink: हिमाद्रि आइस रिंक की पहली वर्षगांठ, सीएम धामी ने इसे बताया देश की शान, खिलाड़ियों को दी विश्वस्तरीय सुविधाओं की सौगात

UP Water Tank Rescue News: यूपी अजब-गजब, रील बनाने पानी की टंकी पर चढ़े बच्चे, एयरफोर्स ने किया रेस्क्यू

UP Water Tank Rescue News: यूपी अजब-गजब, रील बनाने पानी की टंकी पर चढ़े बच्चे, एयरफोर्स ने किया रेस्क्यू

Dehradun schools closed April 27: देहरादून में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट, 27 अप्रैल को स्कूलों में छुट्टी, प्रशासन ने जारी की सख्त गाइडलाइन

Dehradun schools closed April 27: देहरादून में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट, 27 अप्रैल को स्कूलों में छुट्टी, प्रशासन ने जारी की सख्त गाइडलाइन

Washington White House Shooting News: वाशिंगटन में हाई-प्रोफाइल डिनर के दौरान फायरिंग: सुरक्षित निकाले गए राष्ट्रपति ट्रम्प, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे, हमलावर गिरफ्तार

Washington White House Shooting News: वाशिंगटन में हाई-प्रोफाइल डिनर के दौरान फायरिंग: सुरक्षित निकाले गए राष्ट्रपति ट्रम्प, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे, हमलावर गिरफ्तार

एम्स किच्छा निर्माण

मुख्य सचिव ने किया निर्माणाधीन एम्स सैटेलाइट सेंटर, किच्छा का स्थलीय निरीक्षण,जुलाई  तक निर्माणकार्य पूरा करने के निर्देश

लोक भवन परियोजना देहरादून

लोक भवन में बहुउद्देशीय भवनों का शिलान्यास, एक ही परिसर में मिलेंगी समेकित सुविधाएं

Leave a Comment