Punjab’s ‘Ironman’ Varinder Ghuman merges with the five elements News: पंजाब के जालंधर में रहने वाले और जाने-माने बॉडी बिल्डर और अभिनेता वरिंदर सिंह घुम्मन का पार्थिव शरीर शुक्रवार 10 अक्टूबर, 2025 को नम आंखों से पंचतत्व में विलीन हुआ, जहां लोगों ने पहुंच कर उन्हें नम आंखों के साथ अंतिम विदाई दी। वहीं बता दें कि गुरुवार को दिल का दौरा (कार्डियक अरेस्ट) पड़ने से उनका निधन हो गया था।
जालंधर के मॉडल टाउन स्थित श्मशान घाट पर दोपहर करीब 3 बजे उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान खेल और मनोरंजन जगत की कई हस्तियां, उनके प्रशंसक और परिवार के सदस्य मौजूद थे। हर आंख नम थी और लोग अपने ‘आयरनमैन’ को अंतिम विदाई देते समय भावुक हो उठे।
गुरतेजवीर सिंह घुम्मन के बेटे ने दी पिता को मुखाग्नि
वरिंदर सिंह घुम्मन के बड़े बेटे गुरतेजवीर सिंह घुम्मन ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दुखद घड़ी में उनका परिवार, पत्नी और अन्य बच्चे गहरे सदमे में थे। वहीं कई कलाकारों ने उनको श्रद्धांजलि दी।
अचानक हुआ गुरतेजवीर सिंह घुम्मन का निधन
41 वर्षीय वरिंदर सिंह घुम्मन का निधन गुरुवार 9 अक्टूबर को अमृतसर के एक निजी अस्पताल में हुआ था। वह कंधे की चोट के एक छोटे से ऑपरेशन के लिए अस्पताल गए थे, लेकिन ऑपरेशन के दौरान उन्हें दो बार दिल का दौरा पड़ा और उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके निधन से पंजाब के खेल और मनोरंजन जगत में शोक की लहर है।
घुम्मन को दुनिया के पहले शाकाहारी पेशेवर बॉडी बिल्डर के रूप में जाना जाता था। उन्होंने 2009 में मिस्टर इंडिया का खिताब जीता था। वह ‘टाइगर 3’ और ‘मरजावां’ जैसी कई हिंदी और पंजाबी फिल्मों में भी नजर आए थे।
यहाँ भी पढ़े: Nobel Peace Prize 2025: वेनेजुएला की ‘आयरन लेडी’ मारिया कोरिना मचाडो को सम्मान, ट्रंप को लगा बड़ा झटका
(For more news apart from Punjab’s ‘Ironman’ Varinder Ghuman merges with the five elements news in hindi, stay tuned to Mdano News In Hindi)









