ताजा खबरें क्राइम लाइफस्टाइल मौसम खेल बॉलीवुड हॉलीवुड जॉब - एजुकेशन स्वास्थ्य राज्य देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस धर्म अन्य

---Advertisement---

उत्तराखंड के पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर, सीजन की पहली बर्फबारी से खिले पर्यटकों के चेहरे

On: January 23, 2026 2:58 PM
Follow Us:
उत्तराखंड में बर्फबारी
---Advertisement---

उत्तराखंड में बर्फबारी का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। शुक्रवार सुबह मौसम ने करवट ली, जिससे पहाड़ी क्षेत्रों में सीजन की पहली बर्फबारी दर्ज की गई।

उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी का लंबा इंतजार खत्म हो गया है। आज सुबह मौसम ने करवट बदल ली।राजधानी देहरादून में सुबह बारिश होने से ठंड बढ़ गई। वहीं पहाड़ों में सीजन की पहली बर्फबारी हुई।  मसूरी से चकराता और मुखबा तक खूबसूरत नज़ारा दिखा जिससे सैलानियों के चेहरे खिल उठे हैं ।

WhatsApp Image 2026 01 23 at 16.41.39
मौसम में आए बदलाव के कारण उत्तराखंड में बर्फबारी से पहाड़ी इलाकों में कड़ाके की ठंड बढ़ गई है।

लंबे इंतजार के बाद प्रदेश में आज आखिरकार मौसम ने करवट ली। चकराता में सीजन की पहली बर्फबारी दर्ज की गई है। लोखंडी, आसमाड़, खड़म्बा, देवबन, मशक, कोटी कंसार और मुंडोई सहित आसपास की ऊंची पहाड़ियां बर्फ की सफेद चादर में ढक गई हैं।

वहीं गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखबा तक बर्फ गिरने से ठंड बढ़ी है।

WhatsApp Image 2026 01 23 at 16.41.40 1
पर्यटन स्थलों पर उत्तराखंड में बर्फबारी होने से सैलानियों की संख्या में बढ़ोतरी की उम्मीद है।

प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मसूरी में भी नज़ारा खूबसूरत नजर आ रहा है। बारिश और बर्फबारी से पर्यटकों के साथ साथ स्थानीय कारोबारियों के चेहरों पर भी रौनक लौट आई है।

टिहरी के धनोल्टी में सीजन की पहली बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है और पहाड़ों पर सफेद चादर बिछ गई है। शुक्रवार से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। धनोल्टी, सुरकंडा देवी, कद्दूखाल और नाग टिब्बा में हल्की से मध्यम बर्फबारी दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई है।

image 72
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों तक उत्तराखंड में बर्फबारी का सिलसिला जारी रह सकता है।

निचले इलाकों में हल्की बारिश हुई, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है। पहली बर्फबारी से स्थानीय लोगों और पर्यटकों में उत्साह है तथा पर्यटन कारोबार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

image 73
पहाड़ों में उत्तराखंड में बर्फबारी से तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ठंड बढ़ गई है।

प्रशासन ने फिसलन को देखते हुए सतर्क रहने की अपील की है। तहसीलदार बीरम सिंह पंवार ने बताया कि सड़क से बर्फ हटाने के लिए विभाग तैयार हैं और पर्यटकों से सुरक्षित यात्रा की अपील की गई है।

image 74

मौसम विभाग ने जारी किया अगले 24 घंटो के लिए ऑरेंज अलर्ट

वहीं मौसम विभाग ने बागेश्वर, चमोली, देहरादून, पिथौरागढ़,रुद्र प्रयाग,उत्तर काशी क्षेत्रों मे भारी बारिश/बर्फबारी/बर्फ़ीला तूफान का अलर्ट जारी किया है। अलर्ट में 2300 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर भारी बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

मसूरी, चकराता, धनोल्टी और मुखबा में सीजन की पहली बर्फ, ऑरेंज अलर्ट जारी।

यहाँ भी पढ़े: बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित, 23 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे कपाट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Chief Minister Pushkar Singh Dhami Visit Pithoragarh: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पिथौरागढ़ जिला अस्पताल दौरा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का भरोसा

Chief Minister Pushkar Singh Dhami Visit Pithoragarh: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पिथौरागढ़ जिला अस्पताल दौरा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का भरोसा

Uttarakhand CM Dhami Meeting: मुख्यमंत्री ने पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों और मत्स्य पालकों के साथ किया संवाद

Uttarakhand CM Dhami Meeting: मुख्यमंत्री ने पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों और मत्स्य पालकों के साथ किया संवाद

Uttarakhand Pre-monsoon Meeting News: मुख्य सचिव ने की मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए मानसून से पहले सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश

Uttarakhand Pre-monsoon Meeting News: मुख्य सचिव ने की मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए मानसून से पहले सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश

108 Balampuri Shankh Puja News: कार्तिक स्वामी मंदिर में108 बालमपुरी शंख पूजा और हवन का भव्य आयोजन

108 Balampuri Shankh Puja News: कार्तिक स्वामी मंदिर में108 बालमपुरी शंख पूजा और हवन का भव्य आयोजन

Uttarakhand Almora Road Accident News: अल्मोड़ा के भिकियासैंण में भीषण सड़क हादसा, खाई में वाहन गिरने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत

Uttarakhand Almora Road Accident News: अल्मोड़ा के भिकियासैंण में भीषण सड़क हादसा, खाई में वाहन गिरने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत

Uttarakhand Census 2027 News: जनगणना 2027 के सफल संचालन के लिए उत्तराखण्ड शासन ने जारी किए दिशा निर्देश

Uttarakhand Census 2027 News: जनगणना 2027 के सफल संचालन के लिए उत्तराखण्ड शासन ने जारी किए दिशा निर्देश

Leave a Comment