केदारनाथ यात्रा तैयारी 2026 को लेकर जिलाधिकारी विशाल मिश्रा और पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर ने धाम का निरीक्षण किया।
22 अप्रैल से शुरु होने जा रही ‘केदारनाथ धाम यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। इसी कड़ी में जिलाधिकारी, विशाल मिश्रा और पुलिस अधीक्षक, नीहारिका तोमर ने जिला एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम के साथ केदारनाथ धाम पहुंचकर विभिन्न व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया और प्रगति का जायजा लिया।
5 फीट तक जमी बर्फ हटाने का काम जारी
जिलाधिकारी ने बताया कि, केदारनाथ धाम में वर्तमान समय में भारी मात्रा में बर्फ जमी हुई है। कई स्थानों पर 4 से 5 फीट तक बर्फ मौजूद है, जिसे हटाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। धाम क्षेत्र में 60 से अधिक श्रमिक और ट्रैक रूट पर 70 से 75 मजदूर तैनात किए गए हैं। पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का काम लगभग पूरा हो चुका है, जल्द ही पूरे ट्रेक रूट का पुनर्निर्माण पूर्ण हो जाएगा।
CCTV और ड्रोन से निगरानी
पुलिस अधीक्षक, निहारिका तोमर ने बताया कि, चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई। उन्होंने बताया कि, यात्रा के दौरान भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। साथ ही आईटीबीपी के जवानों की तैनाती के साथ, अतिरिक्त सुरक्षा बल भी लगाया जाएगा। आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए सुरक्षा की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जाएगा।
यहाँ भी पढ़े: Kisan Mitra Chhadi: आधुनिक खेती का नया हथियार, जानें इसके फायदे और कीमत
उत्तराखंड की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें MDANO News के साथ। Stay tuned for latest updates.









