ताजा खबरें क्राइम लाइफस्टाइल मौसम खेल बॉलीवुड हॉलीवुड जॉब - एजुकेशन स्वास्थ्य राज्य देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस धर्म अन्य

---Advertisement---

Pm Modi News: श्री सत्य साईं बाबा समारोह में ऐश्वर्या राय ने प्रधानमंत्री मोदी के छुए पैर, सादगी ने जीता दिल

On: March 19, 2026 4:56 AM
Follow Us:
---Advertisement---

Pm Modi News: अभिनेत्री और पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन ने बुधवार, 19 नवंबर 2025 को आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी में आयोजित एक समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। यह भावुक क्षण श्री सत्य साईं बाबा के जन्म शताब्दी समारोह के दौरान देखने को मिला।

पुट्टपर्थी स्थित श्री सत्य साईं बाबा के मंदिर में उनके 99वें जन्म शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और ऐश्वर्या राय बच्चन सहित कई गणमान्य हस्तियाँ मौजूद थीं।

ऐश्वर्या राय मंच पर जैसे ही पहुंचीं, वह सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास गईं और सम्मानपूर्वक झुककर उनके पैर छुए। जवाब में, पीएम मोदी ने हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया और उनके सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस ऐश्वर्या की सादगी, संस्कृति और संस्कार की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

ऐश्वर्या राय का संबोधन:

पीएम मोदी का आशीर्वाद लेने के बाद ऐश्वर्या राय ने मंच से एक दमदार भाषण भी दिया। उन्होंने मानवता, धर्म और जाति पर अपने विचार व्यक्त किए।

ऐश्वर्या ने कहा, “केवल एक ही जाति है, मानवता की जाति। केवल एक ही धर्म है, प्रेम का धर्म। केवल एक ही भाषा है, हृदय की भाषा, और केवल एक ही ईश्वर है, जो हर जगह मौजूद है।” उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष रूप से धन्यवाद किया और कहा कि उनकी उपस्थिति इस शताब्दी समारोह में पवित्रता और प्रेरणा जोड़ती है, और यह हमें स्वामी के इस संदेश की याद दिलाती है कि सच्चा नेतृत्व सेवा है और मानव सेवा ही ईश्वर सेवा है।

ऐश्वर्या राय बच्चन श्री सत्य साईं बाबा की पुरानी भक्त रही हैं और उनके शिक्षण संस्थानों से भी जुड़ी रही हैं, जिसके चलते उन्होंने इस महत्वपूर्ण समारोह में भाग लिया।

(For more news apart from Aishwarya Rai touches the feet of Prime Minister Modi news in hindi, stay tuned to Mdano News In Hindi)

,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

West Bengal CM Suvendu Adhikari: सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ, अमित शाह बोले- 'महिला सुरक्षा हमारी टॉप प्रायोरिटी'

West Bengal CM Suvendu Adhikari: सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ, अमित शाह बोले- ‘महिला सुरक्षा हमारी टॉप प्रायोरिटी’

Assembly Election Results 2026 News: विधानसभा चुनाव परिणाम 2026: सत्ता का महासंग्राम - बंगाल में खिला 'कमल', तमिलनाडु में विजय का उदय, केरल में कांग्रेस की वापसी

Assembly Election Results 2026 News: विधानसभा चुनाव परिणाम 2026: सत्ता का महासंग्राम – बंगाल में खिला ‘कमल’, तमिलनाडु में विजय का उदय, केरल में कांग्रेस की वापसी

Congress President Ganesh Godiyal News:धामी सरकार निशाने पर, अपनी ही सरकार के खिलाफ भाजपा विधायक के बागी तेवर, कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बोला हमला

Congress President Ganesh Godiyal News:धामी सरकार निशाने पर, अपनी ही सरकार के खिलाफ भाजपा विधायक के बागी तेवर, कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बोला हमला

Washington White House Shooting News: वाशिंगटन में हाई-प्रोफाइल डिनर के दौरान फायरिंग: सुरक्षित निकाले गए राष्ट्रपति ट्रम्प, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे, हमलावर गिरफ्तार

Washington White House Shooting News: वाशिंगटन में हाई-प्रोफाइल डिनर के दौरान फायरिंग: सुरक्षित निकाले गए राष्ट्रपति ट्रम्प, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे, हमलावर गिरफ्तार

Raghav Chadha joins BJP News: राघव चड्ढा ने 'झाड़ू' छोड़ थामा 'कमल', 7 सांसदों के साथ भाजपा में हुए शामिल

Raghav Chadha joins BJP News: राघव चड्ढा ने ‘झाड़ू’ छोड़ थामा ‘कमल’, 7 सांसदों के साथ भाजपा में हुए शामिल

Dhurandhar 2 News:धुरंधर-2 ने रचा इतिहास, पुष्पा-2 का रिकॉर्ड ध्वस्त, बनी भारत की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म, ₹1748.91 करोड़ का कलेक्शन

Dhurandhar 2 News:धुरंधर-2 ने रचा इतिहास, पुष्पा-2 का रिकॉर्ड ध्वस्त, बनी भारत की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म, ₹1748.91 करोड़ का कलेक्शन

Leave a Comment