ताजा खबरें क्राइम लाइफस्टाइल मौसम खेल बॉलीवुड हॉलीवुड जॉब - एजुकेशन स्वास्थ्य राज्य देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस धर्म अन्य

---Advertisement---

लोक भवन में बहुउद्देशीय भवनों का शिलान्यास, एक ही परिसर में मिलेंगी समेकित सुविधाएं

On: April 16, 2026 2:18 PM
Follow Us:
लोक भवन परियोजना देहरादून
---Advertisement---

लोक भवन परियोजना देहरादून के तहत राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने बहुउद्देशीय भवनों का शिलान्यास किया।

किन-किन सुविधाओं का होगा निर्माण

राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  लोक भवन परिसर में बहुउद्देशीय भवनों का शिलान्यास किया। लोक भवन परिसर में निर्मित किए जाने वाले इन भवनों में विभिन्न आवश्यक सुविधाओं का समावेश किया जाएगा। प्रथम भवन में एक समेकित डिस्पेंसरी का निर्माण किया जाएगा, जिसमें आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक एवं एलोपैथिक चिकित्सा कक्ष शामिल होंगे। वहीं दूसरे भवन में सूचना परिसर एवं कैफेटेरिया, तृतीय भवन में लोक निर्माण विभाग कार्यालय एवं चतुर्थ भवन में उद्यान विभाग कार्यालय का निर्माण किया जाना है। इन भवनों का निर्माण पारंपरिक पहाड़ी वास्तुकला के अनुरूप किया जाएगा, जिससे स्थानीय सांस्कृतिक पहचान को भी सुदृढ़ किया जा सके।

राज्यपाल का बयान

इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि इन नवीन भवनों के निर्माण से लोक भवन परिसर में विभिन्न सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेंगी, जिससे कार्यप्रणाली अधिक सुव्यवस्थित एवं प्रभावी बनेगी। उन्होंने कहा कि इससे न केवल कर्मचारियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि आमजन को भी बेहतर एवं त्वरित सेवाएं प्राप्त होंगी। समेकित सुविधाओं के माध्यम से समय एवं संसाधनों की बचत होगी तथा कार्यों में दक्षता आएगी।

राज्यपाल ने कहा कि इस परियोजना में आधुनिक तकनीक के साथ-साथ प्रदेश की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक विरासत का समन्वय किया गया है, जो इसे विशिष्ट बनाता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह बहुउद्देशीय भवन लोक सेवा की भावना को और अधिक सशक्त करेगा तथा प्रशासनिक कार्यों के कुशल एवं प्रभावी निष्पादन में सहायक सिद्ध होगा।

मुख्यमंत्री का बयान

मुख्यमंत्री सिंह धामी ने कहा कि लोक भवन परिसर में विकसित की जा रही यह बहुउद्देशीय अवसंरचना सुशासन एवं सेवा प्रदान करने की व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि एक ही परिसर में विभिन्न विभागों एवं सुविधाओं के उपलब्ध होने से प्रशासनिक समन्वय बेहतर होगा तथा नागरिकों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्राप्त होंगी।

प्रशासन और आमजन को क्या होगा फायदा

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन भवनों का निर्माण पारंपरिक पहाड़ी वास्तुकला के अनुरूप किए जाने से न केवल प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि यह स्थानीय संसाधनों एवं कारीगरों को भी प्रोत्साहन देगा।

यहाँ भी पढ़े:  बर्फ की चादर के बीच खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट, ग्लेशियर्स काटकर बना स्नो कॉरिडोर

ऐसी ही ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें MDANO News के साथ। Stay tuned for more updates.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Uttarakhand First anniversary of Himadri Ice Rink: हिमाद्रि आइस रिंक की पहली वर्षगांठ, सीएम धामी ने इसे बताया देश की शान, खिलाड़ियों को दी विश्वस्तरीय सुविधाओं की सौगात

Uttarakhand First anniversary of Himadri Ice Rink: हिमाद्रि आइस रिंक की पहली वर्षगांठ, सीएम धामी ने इसे बताया देश की शान, खिलाड़ियों को दी विश्वस्तरीय सुविधाओं की सौगात

Uttarakhand News: उत्तराखण्ड बनेगा भारतीय ज्ञान-विज्ञान और संस्कृति का वैश्विक केंद्र

Uttarakhand News: उत्तराखण्ड बनेगा भारतीय ज्ञान-विज्ञान और संस्कृति का वैश्विक केंद्र

Uttarakhand Ropeway Projects News: मुख्य सचिव ने की प्रदेश के रोपवे प्रोजेक्ट की समीक्षा, ब्रिडकुल करेगा रोपवे के लिए रेगुलेटरी बॉडी का काम

Uttarakhand Ropeway Projects News: मुख्य सचिव ने की प्रदेश के रोपवे प्रोजेक्ट की समीक्षा, ब्रिडकुल करेगा रोपवे के लिए रेगुलेटरी बॉडी का काम

VikasNagar Registry Office DM Raid News: विकासनगर सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम की बड़ी छापेमारी, पुराने रजिस्टर जब्त

VikasNagar Registry Office DM Raid News: विकासनगर सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम की बड़ी छापेमारी, पुराने रजिस्टर जब्त

Uttarakhand CM Dhami News: बिना तैयारी बैठक में पहुंचे अधिकारियों पर सीएम धामी सख्त, जताई कड़ी नाराजगी

Uttarakhand CM Dhami News: बिना तैयारी बैठक में पहुंचे अधिकारियों पर सीएम धामी सख्त, जताई कड़ी नाराजगी

Uttarakhand Disaster Management News: उत्तराखण्ड में आपदा प्रबंधन की तकनीकी सुदृढ़ीकरण की दिशा में नए कदम

Uttarakhand Disaster Management News: उत्तराखण्ड में आपदा प्रबंधन की तकनीकी सुदृढ़ीकरण की दिशा में नए कदम

Leave a Comment