Rashmika-Vijay Wedding News In Hindi: दक्षिण भारतीय सिनेमा के सबसे चर्चित और चहेते सितारों, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की प्रेम कहानी अब एक नए पड़ाव पर पहुँच गई है। लंबे समय तक अपनी रिलेशनशिप को सीक्रेट रखने के बाद, इस जोड़े ने आधिकारिक तौर पर अपनी शादी की घोषणा कर दी है। राजस्थान की खूबसूरत ‘झीलों की नगरी’ उदयपुर में इन दोनों की शाही शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। फैंस ने इन्हें प्यार से जो नाम दिया था, उसी को अपनाते हुए इस शादी को आधिकारिक तौर पर ‘द वेडिंग ऑफ विरॉश’ (The Wedding of VIROSH) नाम दिया गया है।

उदयपुर के आलीशान वेन्यू पर उमड़ा सितारों का हुजूम
रश्मिका और विजय ने अपनी शादी के लिए सभी बड़े कलाकारों के जैसे ही शादियों के लिए खास शहर उदयपुर से करीब 25 किलोमीटर दूर अरावली की पहाड़ियों को चुना, जानकारी के मुताबिक लग्जरी होटल ‘आईटीसी ममेंटोस‘ (ITC Mementos by ITC Hotels, Ekaaya Udaipur) में शादी को लेकर सभी तैयारियांं हुई। वहीं ये रिजॉर्ट अपनी भव्यता और प्राइवेसी के लिए खास तौर पर जाना जाता है।उदयपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट होने के बाद से ही दोनों के प्रिय चिंतकों की नजरें उन पर ही बनी हुई है। वहीं रश्मिका शादी से पहले ब्लू पैंट-सूट में ‘लेडी बॉस’ लुक में नजर आईं, वहीं विजय देवरकोंडा भी ‘रॉडी’ अंदाज में नज़र आए, वहीं ब्लैक लेदर जैकेट और मूंछों वाले लुक में काफी डेशिंग लग रहे थे।

प्री-वेडिंग सेरेमनी का शेड्यूल, रात को होगी मेहंदी
बता दें कि दोनों की शादी में होने वाले कार्यक्रमों को लेकर भी एक जानकारी सामने आई है। इसमें न केवल हिंदू रिती रिवाजों को लेकर ध्यान रखे जाने की जानकारी है। वहीं रस्में 24 फरवरी से शुरू कर दी जाएंगी , जिसके बाद 26 फरवरी तक ये रस्मों के चलते रहने की जानकारी मिली है। 24 फरवरी को होने वाली मेहंदी की रस्म के आयोजन को लेकर खास तैयारियां है, जिसमें जश्न की शुरुआत होगी। इस मौके पर विशेष कर मेहंदी लगाने के लिए लोगों को बुलाया गया है।
हल्दी और संगीत समारोह के आयोजन को लेकर 25 फरवरी को कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। शादी में होने वाले सभी तरह के कार्यक्रम साउथ और बॉलीवुड गानों का तड़का तो लगेगा ही, वहीं इस दौरान परिवार के लिए खास इंतजाम होने की जानकरी है। वहीं अब इसको सुनने के बाद देखने को क्या-क्या मिलेगा ये सच में दिलचस्प है । वहीं शादी सबे खास रस्म सात फेरे 26 फरवरी को शुभ मुहूर्त में लिए जाएंगे। बताया जा रहा है कि शादी में दो संस्कृतियों का मिलन तो होगा ही,वहीं दो अलग अलग परिवारों का भी मिलन होगा , जिसके साथ ही सुबह की रस्में तेलुगु रीति-रिवाजों से होंगी और शाम को कोडवा परंपरा के अनुसार रस्में निभाई जाएंगी। वहीं ये रस्में दोनों के लिए ही बेहद खास है,

शादी में होंगे कई भारतीय और विदेशी पकवान
शादी को यादगार बनाने के लिए इस दौरान दोनों ही कप्ल की और से खाने-पीने का विशेष इंतजाम किए जाने की भी जानकारी सामने आई है। मिले खास सूत्रों के अनुसार मेहमानों के लिए जहां रहने का खास इंतजाम होगा, वहीं इस शादी को और भी जायके और चटपटा बनेने के लिए एक बेस्पोक मेनू थाली तैयार किए जाने की बात सामने आई है जिसमें दुनिया भर के खास तरह के व्यंजन परोसने की भी तैयारी हैं। इस दौरान खासकर जापानी व्यंजनों को भी मेहमानों की थाली तक पहुंचाया जाएगा, हालांकि साथ-साथ पारंपरिक साउथ इंडियन के साथ राजस्थानी पकवानों की एक श्रृंखला भी मेहमानों को परोसी जाएगी। वहीं इस दौरान शादी में चार चांद लगाने के लिए शेफ की एक विशेष टीम इस शाही दावत बनेने का जिम्मा संभालेगी।

शादी में होगी कड़क सिक्योरिटी और खास इंतजाम
बता दें कि इस शादी को लेकर सामने आई जानकारी के मुताबिक उदयपुर में होने वाली इस हाई-प्रोफाइल शादी को पूरी तरह से निजी रखने के खास और कड़े इंतजाम किए पहले से ही कर लिए गए हैं। वहीं इस शादी को लेकर खास तौर पर हैदराबाद और स्थानीय सुरक्षा टीमों के अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुरक्षा एजेंसियों के भी तैनात किए जाने की जानकारी हैं। वहीं इस शादी को पूरी तरह से निजी बनाए रखने के लिए शादी स्थल के अंदर मेहमानों के साथ कई अन्यों को मोबाइल फोन ले जाने पर पाबंदी लगाई गई है, ताकि इस खास शादी की तस्वीरें या फिर किसी भी तरह की वीडियो लीक न हो सके ।
वहीं मीडिया सूत्रों के मुताबिक इस दौरान शादी में आने वाले मेहमानों की लिस्ट भी काफी छोटी रखी गई है, जिसमें केवल 50 से 100 करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल हैं। ऐसे में इस शादी को लेकर और भी लोगों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। क्योंकि इस प्यारे कप्ल को देखने को लेकर सोशल मीडिया पर अक्सर उत्साह देखने को मिलता है, एक एक तस्वीर के कई कई लाखों वीयूज़ इस बात का गवाह है।

भव्य रिसेप्शन को लेकर हैदराबाद में हो रही तैयारियां
बता दे लोगों के इस खास कप्ल के शादी के कार्ड के बाद कई तरह की बातें सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रही है। जिसके बाद मिली जानकारी के अनुसार उदयपुर में होने वाले निजी समारोह के बाद, रश्मिका और विजय फिल्म इंडस्ट्री के अपने साथियों और अन्य दोस्तों के लिए रिसेप्शन का एक बड़ा आयोजित करेंगे। वहीं यह रिसेप्शन को लेकर सामने आई तारिख 4 मार्च, 2026 बताई जा रही है, वहीं हैदराबाद के ताज कृष्णा होटल में होने की जानकारी भी वायरल हो रही है। इस इवेंट में फिल्मी जगत की तमाम बड़ी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है। हालांकि इस दौरान कौन कौन से बड़े कलाकार इस कार्यक्रम में पहुंचेंगे इसको लेकर भी कई तरह के सवाल है। क्योंकि इस शादी को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं रश्मिका और विजय की शादी हो और लोगों में उत्साह कम हो जाए ऐसा तो हो ही नहीं सकता।













