ताजा खबरें क्राइम लाइफस्टाइल मौसम खेल बॉलीवुड हॉलीवुड जॉब - एजुकेशन स्वास्थ्य राज्य देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस धर्म अन्य

---Advertisement---

गुलदार के हमले में मृतक बच्चे के परिजनों से मिले जिलाधिकारी…. दस लाख की सहायता, आवास और पेंशन के दिए निर्देश

On: February 5, 2026 2:19 PM
Follow Us:
रुद्रप्रयाग गुलदार हमला सहायता
---Advertisement---

रुद्रप्रयाग गुलदार हमला सहायता के तहत जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने अगस्त्यमुनि क्षेत्र में गुलदार हमले में मृतक बच्चे के परिजनों से मुलाकात की।

 रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने विकासखंड अगस्त्यमुनि के सिंद्रवाणी में गुलदार के हमले से मृतक बच्चे के परिजनों से मुलाकात की। जिलाधिकारी ने घटना पर गहरा शोक जताते हुए परिवार को ढ़ाढस बंधाया ।  जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास लाभ, मृतक की माता के बैंक खाते में 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, मृतक की दो बहनों को छात्रवृत्ति योजना का लाभ और मृतक के दादा-दादी को वृद्धावस्था पेंशन देने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

गुलदार की धरपकड़ के लिए वन विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों पर 3 पिंजरे लगाए गए हैं । इसके साथ ही 5 ट्रैप कैमरों सहित आधुनिक उपकरणों की सहायता से लगातार निगरानी की जा रही है। वन विभाग की टीम क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही है। इसके अतिरिक्त वाइल्ड लाइफ विशेषज्ञों को भी मौके पर बुलाया गया है, जो आगामी 4-5 दिनों तक क्षेत्र में रहकर गुलदार की गतिविधियों की मॉनिटरिंग करेंगे।

वहीं ग्रामीणों का कहना है कि घटना के बाद से ही प्रशासन ने तत्परता के साथ कार्यवाही की। साथ ही पीड़ित परिवार की भी पूरी मदद करने का भरोसा दिया है।

रुद्रप्रयाग गुलदार हमला सहायता
रुद्रप्रयाग गुलदार हमला सहायता से प्रभावित परिवार को भविष्य के लिए सुरक्षा का भरोसा दिया गया है।

बता दें कि रुद्रप्रयाग जनपद के न्याय पंचायत सारी अंतर्गत सिन्द्रवाणी गांव में मंगलवार को दर्दनाक घटना सामने आई जहां पांच साल के बच्चे को गुलदार उसकी मां के हाथ से खींचकर ले गया। इसके बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।  घटना के बाद ग्रामीणों के साथ ही वन विभाग, पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ  की टीमें बच्चे की तलाश में जुट गईं। देर रात गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर बच्चे का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला।

यहाँ भी पढ़े: रुद्रप्रयाग में 5 साल के बच्चे को उठा ले गया गुलदार, देर रात बरामद हुआ शव

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Vishwanath Jagdishila Doli Yatra 2026 News: विश्वनाथ-जगदीशिला डोली यात्रा 2026, देवभूमि में 27 वर्षों से जारी आस्था का महाकुंभ, पर्यटन और स्वरोजगार को मिल रही नई दिशा

Vishwanath Jagdishila Doli Yatra 2026 News: विश्वनाथ-जगदीशिला डोली यात्रा 2026, देवभूमि में 27 वर्षों से जारी आस्था का महाकुंभ, पर्यटन और स्वरोजगार को मिल रही नई दिशा

Uttarakhand National Lok Adalat News: राष्ट्रीय लोक अदालत 2026, उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में हजारों मामलों का आपसी सुलह से निस्तारण, करोड़ों की धनराशि पर बनी सहमति

Uttarakhand National Lok Adalat News: राष्ट्रीय लोक अदालत 2026, उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में हजारों मामलों का आपसी सुलह से निस्तारण, करोड़ों की धनराशि पर बनी सहमति

Governor Gurmeet Singh visited Badrinath News: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किए बदरीविशाल के दर्शन, मास्टर प्लान और यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Governor Gurmeet Singh visited Badrinath News: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किए बदरीविशाल के दर्शन, मास्टर प्लान और यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

UKSSSC Recruitment 2026: 120 पदों पर सीधी भर्ती, ₹1.12 लाख तक सैलरी

UKSSSC Recruitment 2026: 120 पदों पर सीधी भर्ती, ₹1.12 लाख तक सैलरी

Chief Minister Pushkar Singh Dhami Visit Pithoragarh: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पिथौरागढ़ जिला अस्पताल दौरा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का भरोसा

Chief Minister Pushkar Singh Dhami Visit Pithoragarh: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पिथौरागढ़ जिला अस्पताल दौरा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का भरोसा

Uttarakhand CM Dhami Meeting: मुख्यमंत्री ने पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों और मत्स्य पालकों के साथ किया संवाद

Uttarakhand CM Dhami Meeting: मुख्यमंत्री ने पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों और मत्स्य पालकों के साथ किया संवाद

Leave a Comment