ताजा खबरें क्राइम लाइफस्टाइल मौसम खेल बॉलीवुड हॉलीवुड जॉब - एजुकेशन स्वास्थ्य राज्य देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस धर्म अन्य

---Advertisement---

रुद्रप्रयाग में 5 साल के बच्चे को उठा ले गया गुलदार, देर रात बरामद हुआ शव

On: February 4, 2026 1:10 PM
Follow Us:
रुद्रप्रयाग गुलदार हमला
---Advertisement---

रुद्रप्रयाग गुलदार हमला एक बार फिर मानव-वन्यजीव संघर्ष की भयावह तस्वीर सामने लाया है

रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि विकासखंड स्थित  सिन्द्रवाणी गांव में गुलदार पांच वर्षीय बच्चे को झपटकर उसकी मां के सामने ही उठा ले गया। बीती शाम हुई घटना के बाद ग्रामीणों के साथ ही वन विभाग, पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ  की टीमें बच्चे की तलाश में जुट गईं।

देर रात गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर बच्चे का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में भय और आक्रोश है। ग्रामीणों ने गुलदार को मार गिराने की मांग की है। एहतियात के तौर पर प्रशासन ने आसपास के क्षेत्र के सभी स्कूलों में आज और कल का अवकाश घोषित कर दिया है।

बताया जा रहा है कि सिन्द्रवाणी गांव निवासी हेमंत सिंह का पांच वर्षीय पुत्र दक्ष सोमवार शाम करीब पांच बजे अपनी मां के साथ घर के आंगन में मौजूद था। उसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक झपट्टा मारा और मां के हाथों से बच्चे को छीनकर जंगल की ओर फरार हो गया। घटना इतनी अचानक हुई कि मां कुछ समझ पाती, उससे पहले ही गुलदार बच्चे को उठा ले गया।इस खबर के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण, वन विभाग और प्रशासन मौके पर पहुंचे और देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया।बच्चे का शव बरामद होने के बाद क्षेत्र में गहरा शोक और आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में गुलदार की गतिविधियां लंबे समय से बढ़ी हुई थीं, लेकिन समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए।

वहीं प्रशासन ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है और गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरे, ट्रैप कैमरे और गश्त बढ़ाने की बात कही है। ग्रामीण मानव-वन्यजीव संघर्ष पर स्थायी समाधान और सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम की मांग कर रहे हैं।

इस बीच, एसडीएम सोहन सिंह बिष्ट ने बताया कि ग्रामीणों की सुरक्षा के मद्देनजर गांव में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए जा रहे हैं। वन विभाग की टीमें पूरे क्षेत्र में गश्त करेंगी। गुलदार को ढेर करने के लिए शासन को लिखा जा रहा है।

यहाँ भी पढ़े: पिथौरागढ़ में तेंदुए का खौफ: आंगन से 10 साल के मासूम को उठा ले गया गुलदार, ग्रामीणों ने पीछा कर मौत के मुंह से छुड़ाया

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Vishwanath Jagdishila Doli Yatra 2026 News: विश्वनाथ-जगदीशिला डोली यात्रा 2026, देवभूमि में 27 वर्षों से जारी आस्था का महाकुंभ, पर्यटन और स्वरोजगार को मिल रही नई दिशा

Vishwanath Jagdishila Doli Yatra 2026 News: विश्वनाथ-जगदीशिला डोली यात्रा 2026, देवभूमि में 27 वर्षों से जारी आस्था का महाकुंभ, पर्यटन और स्वरोजगार को मिल रही नई दिशा

Uttarakhand National Lok Adalat News: राष्ट्रीय लोक अदालत 2026, उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में हजारों मामलों का आपसी सुलह से निस्तारण, करोड़ों की धनराशि पर बनी सहमति

Uttarakhand National Lok Adalat News: राष्ट्रीय लोक अदालत 2026, उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में हजारों मामलों का आपसी सुलह से निस्तारण, करोड़ों की धनराशि पर बनी सहमति

Governor Gurmeet Singh visited Badrinath News: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किए बदरीविशाल के दर्शन, मास्टर प्लान और यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Governor Gurmeet Singh visited Badrinath News: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किए बदरीविशाल के दर्शन, मास्टर प्लान और यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

UKSSSC Recruitment 2026: 120 पदों पर सीधी भर्ती, ₹1.12 लाख तक सैलरी

UKSSSC Recruitment 2026: 120 पदों पर सीधी भर्ती, ₹1.12 लाख तक सैलरी

Chief Minister Pushkar Singh Dhami Visit Pithoragarh: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पिथौरागढ़ जिला अस्पताल दौरा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का भरोसा

Chief Minister Pushkar Singh Dhami Visit Pithoragarh: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पिथौरागढ़ जिला अस्पताल दौरा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का भरोसा

Uttarakhand CM Dhami Meeting: मुख्यमंत्री ने पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों और मत्स्य पालकों के साथ किया संवाद

Uttarakhand CM Dhami Meeting: मुख्यमंत्री ने पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों और मत्स्य पालकों के साथ किया संवाद

Leave a Comment