ताजा खबरें क्राइम लाइफस्टाइल मौसम खेल बॉलीवुड हॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस राज्य देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पंजाब के ‘आयरनमैन’ वरिंदर घुम्मन पंचतत्व में विलीन: बेटे ने दी मुखाग्नि, गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार

On: January 12, 2026 6:36 AM
Follow Us:
---Advertisement---

पंजाब के जालंधर में रहने वाले और जाने-माने बॉडी बिल्डर और अभिनेता वरिंदर सिंह घुम्मन का पार्थिव शरीर शुक्रवार 10 अक्टूबर, 2025 को नम आंखों से पंचतत्व में विलीन हुआ, जहां लोगों ने पहुंच कर उन्हें नम आंखों के साथ अंतिम विदाई दी। वहीं बता दें कि गुरुवार को दिल का दौरा (कार्डियक अरेस्ट) पड़ने से उनका निधन हो गया था।

जालंधर के मॉडल टाउन स्थित श्मशान घाट पर दोपहर करीब 3 बजे उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान खेल और मनोरंजन जगत की कई हस्तियां, उनके प्रशंसक और परिवार के सदस्य मौजूद थे। हर आंख नम थी और लोग अपने ‘आयरनमैन’ को अंतिम विदाई देते समय भावुक हो उठे।

गुरतेजवीर सिंह घुम्मन के बेटे ने दी पिता को मुखाग्नि

वरिंदर सिंह घुम्मन के बड़े बेटे गुरतेजवीर सिंह घुम्मन ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दुखद घड़ी में उनका परिवार, पत्नी और अन्य बच्चे गहरे सदमे में थे। वहीं कई कलाकारों ने उनको श्रद्धांजलि दी।

अचानक हुआ गुरतेजवीर सिंह घुम्मन का निधन

41 वर्षीय वरिंदर सिंह घुम्मन का निधन गुरुवार 9 अक्टूबर को अमृतसर के एक निजी अस्पताल में हुआ था। वह कंधे की चोट के एक छोटे से ऑपरेशन के लिए अस्पताल गए थे, लेकिन ऑपरेशन के दौरान उन्हें दो बार दिल का दौरा पड़ा और उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके निधन से पंजाब के खेल और मनोरंजन जगत में शोक की लहर है।
घुम्मन को दुनिया के पहले शाकाहारी पेशेवर बॉडी बिल्डर के रूप में जाना जाता था। उन्होंने 2009 में मिस्टर इंडिया का खिताब जीता था। वह ‘टाइगर 3’ और ‘मरजावां’ जैसी कई हिंदी और पंजाबी फिल्मों में भी नजर आए थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देहरादून बाल भिक्षावृत्ति मुक्ति अभियान के तहत बच्चों ने खेली होली

डीएम सविन बंसल के प्रयासों से मुख्यधारा से जुड़ने लगा सड़क पर बिखरा बचपन, आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर के बच्चों ने खेली होली

मुनिकीरेती राफ्टिंग प्रतिबंध के दौरान गंगा में रोक

टिहरी के मुनिकीरेती इको टूरिज्म जोन के तहत गंगा में राफ्टिंग पर प्रतिबंध

अमित शाह हरिद्वार दौरा की तैयारियों का निरीक्षण करते मुख्यमंत्री

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित दौरा, मुख्यमंत्री ने लिया तैयारियों का जायजा

Uttarakhand Holi News In Hindi: होली के उल्लास के बीच उत्तराखंड के घने जंगलों और वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर वन विभाग पूरी तरह सतर्क है।

Uttarakhand Holi News: होली पर उत्तराखंड के जंगलों में ‘हाई अलर्ट’,फील्ड कर्मियों की छुट्टियां रद्द

चमियाला पार्किंग और डीडीहाट टैक्सी स्टैंड परियोजना

उत्तराखण्ड: टिहरी की चमियाला पार्किंग और पिथौरागढ़ के डीडीहाट टैक्सी स्टैंड परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा, निर्माण कार्यों में तेजी के निर्देश

देहरादून विशेष गहन पुनरीक्षण बूथवार समीक्षा बैठक

देहरादून में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की बूथवार समीक्षा

Leave a Comment