ताजा खबरें क्राइम लाइफस्टाइल मौसम खेल बॉलीवुड हॉलीवुड जॉब - एजुकेशन स्वास्थ्य राज्य देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस धर्म अन्य

---Advertisement---

Nainital News: नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों समेत 5 की दर्दनाक मौत

On: May 21, 2026 5:13 PM
Follow Us:
Nainital News: नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों समेत 5 की दर्दनाक मौत
---Advertisement---

Nainital News:नैनीताल में आज दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां सेनिटोरिम के भवाली बाई पास में खाई में वाहन गिर गया। हादसे में वाहन सवार एक ही परिवार के चार लोगों समेत पांच लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक हादसा दोपहर 2.15 बजे सेनेटोरियम-रातीघाट बायपास रोड पर ढैला गांव के पास हुआ जहां एक कार अनियंत्रित होकर सैकड़ों फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार पांचों लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, SDRF और SSB की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया।

image 151
Photo- Nainital Car accident

पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (से.नि) की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, खड़खड़ी श्मशान घाट में राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार

घटना की सूचना पर नैनीताल पुलिस तत्काल सक्रिय हुई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस और SDRF की टीमों ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। घंटों की मशक्कत के बाद सभी शवों को खाई से बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया गया।

image 153
Photo- Nainital Car accident मोके पर मौजूद लोग

पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment