ताजा खबरें क्राइम लाइफस्टाइल मौसम खेल बॉलीवुड हॉलीवुड जॉब - एजुकेशन स्वास्थ्य राज्य देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस धर्म अन्य

---Advertisement---

International Seminar on Cinnamon News: दालचीनी पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार शुरू

On: June 11, 2026 5:25 PM
Follow Us:
International Seminar on Cinnamon News: दालचीनी पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार शुरू
---Advertisement---

International Seminar on Cinnamon News: उत्तराखंड में सगंध खेती और दालचीनी उत्पादन को नई दिशा देने के उद्देश्य से देहरादून के सेलाकुई स्थित परफ्यूमरी एवं सगंध अनुसंधान एवं विकास संस्थान में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार और कार्यशाला का शुभारंभ हो गया है। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया।

दालचीनी: प्रवर्धन, सतत खेती एवं कटाई उपरांत प्रौद्योगिकियों में नवाचार विषय पर आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में देश और विदेश से आए विशेषज्ञ, वैज्ञानिक, शोधकर्ता, किसान और उद्यमी प्रतिभाग कर रहे हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य दालचीनी की वैज्ञानिक खेती, आधुनिक तकनीकों और मूल्य संवर्धन से जुड़ी जानकारियों को किसानों तक पहुंचाना है।

President of India Droupadi Murmu visit Uttarakhand News: राष्ट्रपति दौरा ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम, ‘आशियाना’ और ’निकेतन’ का स्थलीय निरीक्षण कर परखीं व्यवस्थाएं

उत्तराखंड में सगंध एवं औषधीय फसलों की अपार संभावनाएं

कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर कृषि मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में सगंध एवं औषधीय फसलों की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि दालचीनी उत्पादन और उससे जुड़े उद्योग ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

image 95
International Seminar on Cinnamon- Photo

दालचीनी उत्तराखंड के किसानों के लिए नकदी फसल

विशेषज्ञों का मानना है कि वैज्ञानिक तकनीकों और बेहतर बाजार व्यवस्था के माध्यम से दालचीनी उत्तराखंड के किसानों के लिए नकदी फसल के रूप में उभर सकती है। यही कारण है कि इस अंतरराष्ट्रीय सेमिनार को प्रदेश की कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

image 96
International Seminar on Cinnamon- Photo

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment