Diljit Dosanjh’s Australia concert sparks controversy:पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ का ऑस्ट्रेलिया दौरा, विशेष रूप से सिडनी में उनका आगामी कॉन्सर्ट, इस समय बड़े विवादों के कारण सुर्खियों में है। बता दें कि दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि ऑस्ट्रेलिया पहुंचने पर उन्हें ऑनलाइन नस्लवादी (Racist) टिप्पणियों का सामना करना पड़ा। (Diljit Dosanjh’s Australia concert sparks controversy)
उन्होंने बताया कि जब कुछ पैपराज़ी एजेंसियों ने उनके सिडनी पहुंचने की खबरें पोस्ट कीं, तो उन पोस्टों के कमेंट सेक्शन में लोगों ने उन्हें ‘नया उबर ड्राइवर आ गया’ या ‘नया 7/11 कर्मचारी आ गया’ जैसे अपमानजनक शब्दों से संबोधित किया। दिलजीत ने खुलासा किया कि इस तरह की कई नस्लभेदी टिप्पणियां देखकर वह हैरान रह गए।(Diljit Dosanjh’s Australia concert sparks controversy)
हालांकि, उन्होंने कहा कि उन्हें कैब या ट्रक ड्राइवर से तुलना किए जाने पर कोई आपत्ति नहीं है, क्योंकि उनका मानना है कि ये लोग देश की सेवा करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह इन टिप्पणियों से नाराज नहीं हैं और उनका मानना है कि दुनिया को नफरत की सीमाओं से ऊपर उठकर एकजुट होना चाहिए।(Diljit Dosanjh’s Australia concert sparks controversy)
(For more news apart from Diljit Dosanjh’s Australia concert sparks controversy news in hindi, stay tuned to Mdano News In Hindi)













