ताजा खबरें क्राइम लाइफस्टाइल मौसम खेल बॉलीवुड हॉलीवुड जॉब - एजुकेशन स्वास्थ्य राज्य देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस धर्म अन्य

---Advertisement---

Hemkund Sahib News: 23 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, तैयारियां पूरी

On: May 20, 2026 3:37 PM
Follow Us:
Hemkund Sahib News: 23 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, तैयारियां पूरी
---Advertisement---

Hemkund Sahib News: चारधाम यात्रा के बाद उत्तराखंड में आस्था के एक और सफर का आगाज होने जा रहा है। चमोली जिले में साढ़े 15 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित सिखों के पवित्र तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। इसके लिए जिला प्रशासन, सेना और हेमकुंड साहिब ट्रस्ट ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

image 143
Photo- Hemkund Sahib Yatra start

सेना के जवानों ने कठिन परिस्थितियों में पैदल मार्ग से बर्फ हटाकर रास्ता साफ कर दिया है। वहीं गुरुद्वारा ट्रस्ट द्वारा गोविंदघाट, घांघरिया और हेमकुंड साहिब में गुरुद्वारों को सजाने-संवारने का कार्य भी तेज कर दिया गया है। सेवादार यात्रियों की सुविधा के लिए दिन-रात जुटे हैं। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि 23 मई को कपाट खुलने को लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं।

image 144
Photo- Hemkund Sahib Yatra start

पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि यात्रा के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। घांघरिया और ब्यूडार में अस्थायी पुलिस चौकियां स्थापित की गई हैं और स्थानीय लोगों के साथ समन्वय बनाकर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

Uttarakhand News: उत्तराखंड में 3 दिन का राजकीय शोक, कल सरकारी कार्यालय रहेंगे बंद

हेमकुंड साहिब-गोविंदघाट गुरुद्वारा कमेटी के प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि यात्रा का शुभारंभ ऋषिकेश से होगा। 21 मई को जत्था गोविंदघाट पहुंचेगा, 22 मई को हेमकुंड के लिए प्रस्थान करेगा और 23 मई को कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। सभी गुरुद्वारों में भोजन, आवास और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

image 145
Photo- Hemkund Sahib Yatra start

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment