ताजा खबरें क्राइम लाइफस्टाइल मौसम खेल बॉलीवुड हॉलीवुड जॉब - एजुकेशन स्वास्थ्य राज्य देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस धर्म अन्य

---Advertisement---

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” – 630 कैंपों के जरिए 4.92 लाख से अधिक लोगों ने की भागीदारी

On: March 18, 2026 3:04 PM
Follow Us:
जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार कैंप
---Advertisement---

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान

 “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के तहत प्रदेश के सभी 13 जनपदों में अब तक कुल 630 कैंपों का आयोजन किया जा चुका है। इन कैंपों में अब तक 4,92,395 नागरिकों ने प्रतिभाग कर अपनी समस्याएं एवं सुझाव दर्ज कराए।

केवल आज आयोजित 8 कैंपों में ही 8,372 नागरिकों ने प्रतिभाग किया।

अभियान के अंतर्गत अब तक कुल 48,093 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 32,282 शिकायतों का निस्तारण मौके पर या त्वरित कार्यवाही के माध्यम से किया जा चुका है।

 प्रमाण पत्र एवं योजनाओं का लाभ

विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्रों के लिए अब तक 68,983 आवेदन प्राप्त हुए। विभिन्न सरकारी योजनाओं से अब तक 2,74,069 नागरिकों को लाभान्वित किया गया। केवल आज ही 5,014 नागरिकों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

हरिद्वार, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, चमोली सहित सभी जनपदों में कैंपों के माध्यम से बड़ी संख्या में नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया गया।

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि राज्य सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उन्हें अंतिम छोर तक प्रभावी रूप से पहुंचाना है।उन्होंने साफ किया कि “सरकार जनता के द्वार पर पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान करेगी और हर नागरिक को सम्मानपूर्वक न्याय मिलेगा।”

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ दिया जाए।

यहाँ भी पढ़े: नंदा-सुनंदा से पुनर्जीवित हुई बेटियों की शिक्षा, डीएम देहरादून ने 34 बेटियों को दी मदद

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Chief Minister Pushkar Singh Dhami Visit Pithoragarh: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पिथौरागढ़ जिला अस्पताल दौरा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का भरोसा

Chief Minister Pushkar Singh Dhami Visit Pithoragarh: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पिथौरागढ़ जिला अस्पताल दौरा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का भरोसा

Uttarakhand CM Dhami Meeting: मुख्यमंत्री ने पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों और मत्स्य पालकों के साथ किया संवाद

Uttarakhand CM Dhami Meeting: मुख्यमंत्री ने पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों और मत्स्य पालकों के साथ किया संवाद

Uttarakhand Pre-monsoon Meeting News: मुख्य सचिव ने की मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए मानसून से पहले सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश

Uttarakhand Pre-monsoon Meeting News: मुख्य सचिव ने की मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए मानसून से पहले सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश

108 Balampuri Shankh Puja News: कार्तिक स्वामी मंदिर में108 बालमपुरी शंख पूजा और हवन का भव्य आयोजन

108 Balampuri Shankh Puja News: कार्तिक स्वामी मंदिर में108 बालमपुरी शंख पूजा और हवन का भव्य आयोजन

Uttarakhand Almora Road Accident News: अल्मोड़ा के भिकियासैंण में भीषण सड़क हादसा, खाई में वाहन गिरने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत

Uttarakhand Almora Road Accident News: अल्मोड़ा के भिकियासैंण में भीषण सड़क हादसा, खाई में वाहन गिरने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत

Uttarakhand Census 2027 News: जनगणना 2027 के सफल संचालन के लिए उत्तराखण्ड शासन ने जारी किए दिशा निर्देश

Uttarakhand Census 2027 News: जनगणना 2027 के सफल संचालन के लिए उत्तराखण्ड शासन ने जारी किए दिशा निर्देश

Leave a Comment