ताजा खबरें क्राइम लाइफस्टाइल मौसम खेल बॉलीवुड हॉलीवुड जॉब - एजुकेशन स्वास्थ्य राज्य देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस धर्म अन्य

---Advertisement---

टिहरी के मेधावी छात्रों का दल, शैक्षिक भ्रमण के लिए हैदराबाद रवाना

On: February 3, 2026 3:25 PM
Follow Us:
टिहरी शैक्षिक भ्रमण हैदराबाद
---Advertisement---

टिहरी : शैक्षिक भ्रमण के अंतर्गत जिले के पीएमश्री विद्यालयों में अध्ययनरत मेधावी छात्र-छात्राओं का दल शैक्षिक यात्रा के लिए हैदराबाद रवाना हुआ।

टिहरी जिले के पीएमश्री विद्यालयों में अध्ययनरत 70 छात्र-छात्राओं व उनके शिक्षकों का दल आज शैक्षिक भ्रमण के लिए हैदराबाद रवाना हुआ। भ्रमण कार्यक्रम छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ भारत के गौरवशाली इतिहास और समृद्ध संस्कृति से परिचित कराने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

 मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल  ने हरी झंडी दिखाकर छात्र-छात्राओं के दल को रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि टिहरी जिले के सभी पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज के चार टॉपर बच्चों को चार दिवसीय भ्रमण के लिए हैदराबाद भेजा गया है।

इस अवसर पर टिहरी की जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि यह शैक्षिक भ्रमण उनके जीवन का एक यादगार और सीख से भरा अनुभव सिद्ध होगा। उन्होंने छात्र-छात्राओं को गोलकुंडा किला, चारमीनार, सालारजंग संग्रहालय, चौमहल्ला पैलेस व कुतुबशाही मकबरे सहित अन्य प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों के इतिहास और सांस्कृतिक महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त करने की सलाह दी।

प्रभारी मुख्य शिक्षाधिकारी वीपी सिंह ने बताया कि भ्रमण दल में बच्चों के साथ-साथ पांच शिक्षकों को गाइड के रूप में भेजा गया है।

हैदराबाद भ्रमण पर जा रहे छात्र-छात्राएं भी काफी उत्साहित हैं। उनका कहना था कि इस भ्रमण से उन्हें भविष्य में लाभ मिलेगा।

यहाँ भी पढ़े: विकासनगर के हरिपुर मीनस मोटर मार्ग पर खाई में गिरी बस, 3 लोगों की मौत

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Vishwanath Jagdishila Doli Yatra 2026 News: विश्वनाथ-जगदीशिला डोली यात्रा 2026, देवभूमि में 27 वर्षों से जारी आस्था का महाकुंभ, पर्यटन और स्वरोजगार को मिल रही नई दिशा

Vishwanath Jagdishila Doli Yatra 2026 News: विश्वनाथ-जगदीशिला डोली यात्रा 2026, देवभूमि में 27 वर्षों से जारी आस्था का महाकुंभ, पर्यटन और स्वरोजगार को मिल रही नई दिशा

Uttarakhand National Lok Adalat News: राष्ट्रीय लोक अदालत 2026, उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में हजारों मामलों का आपसी सुलह से निस्तारण, करोड़ों की धनराशि पर बनी सहमति

Uttarakhand National Lok Adalat News: राष्ट्रीय लोक अदालत 2026, उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में हजारों मामलों का आपसी सुलह से निस्तारण, करोड़ों की धनराशि पर बनी सहमति

Governor Gurmeet Singh visited Badrinath News: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किए बदरीविशाल के दर्शन, मास्टर प्लान और यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Governor Gurmeet Singh visited Badrinath News: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किए बदरीविशाल के दर्शन, मास्टर प्लान और यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

UKSSSC Recruitment 2026: 120 पदों पर सीधी भर्ती, ₹1.12 लाख तक सैलरी

UKSSSC Recruitment 2026: 120 पदों पर सीधी भर्ती, ₹1.12 लाख तक सैलरी

Chief Minister Pushkar Singh Dhami Visit Pithoragarh: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पिथौरागढ़ जिला अस्पताल दौरा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का भरोसा

Chief Minister Pushkar Singh Dhami Visit Pithoragarh: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पिथौरागढ़ जिला अस्पताल दौरा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का भरोसा

Uttarakhand CM Dhami Meeting: मुख्यमंत्री ने पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों और मत्स्य पालकों के साथ किया संवाद

Uttarakhand CM Dhami Meeting: मुख्यमंत्री ने पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों और मत्स्य पालकों के साथ किया संवाद

Leave a Comment