ताजा खबरें क्राइम लाइफस्टाइल मौसम खेल बॉलीवुड हॉलीवुड जॉब - एजुकेशन स्वास्थ्य राज्य देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस धर्म अन्य

---Advertisement---

उत्तराखंड बनेगा एडवेंचर स्पोर्ट्स का नया हब- सीएम

On: January 30, 2026 2:27 PM
Follow Us:
उत्तराखंड एडवेंचर स्पोर्ट्स टिहरी एक्रो फेस्टिवल
---Advertisement---

उत्तराखंड एडवेंचर स्पोर्ट्स के क्षेत्र में एक नई पहचान बनाता हुआ अंतरराष्ट्रीय टिहरी एक्रो फेस्टिवल टिहरी झील के तट पर संपन्न हुआ।

टिहरी झील के तट पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय टिहरी एक्रो फेस्टिवल का समापन समारोह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता में भारत सहित 27 देशों के पैराग्लाइडिंग पायलट्स ने हिस्सा लिया, जिसमें 54 विदेशी और 124 भारतीय पैराग्लाइडिंग पायलट शामिल थे ।

इसके साथ ही फेस्टिवल के दौरान देशी विदेशी पायलटों ने सोलो फ्लाईट, सिंक्रो फ्लाईट्स, विंग शूट जम्प, और डी-बैग शो करते हुए करतब दिखाये ।

उत्तराखंड एडवेंचर स्पोर्ट्स टिहरी एक्रो फेस्टिवल
उत्तराखंड एडवेंचर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने में टिहरी एक्रो फेस्टिवल मील का पत्थर साबित हो रहा है। Image source: FB (Pushkar Singh Dhami)

इस दौरान शानदार प्रदर्शन करते हुए टिहरी के कपिल नौटियाल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया। मुख्यमंत्री ने उनकी उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि स्थानीय प्रतिभाएं आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि टिहरी …. पर्यटन, साहसिक खेलों और जल क्रीड़ा के लिए देश का सर्वश्रेष्ठ केंद्र बनकर उभर रहा है। उन्होंने बताया कि आने वाले महीनों में टिहरी में पर्यटन और खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई भव्य आयोजनों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

यहाँ भी पढ़े: मुख्यमंत्री ने की रोजगार और स्वरोजगार से जुड़ी  योजनाओं की समीक्षा ,युवाओं के कौशल विकास पर फोकस

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment