ताजा खबरें क्राइम लाइफस्टाइल मौसम खेल बॉलीवुड हॉलीवुड जॉब - एजुकेशन स्वास्थ्य राज्य देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस धर्म अन्य

---Advertisement---

उत्तराखंड: मुख्य सचिव ने आवारा पशुओं के संबंध में ली अधिकारियों की बैठक, क्षेत्रवार नोडल अधिकारी तैनात करने के दिए निर्देश

On: January 8, 2026 4:02 PM
Follow Us:
आवारा पशु कार्रवाई
---Advertisement---

आवारा पशु कार्रवाई को लेकर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के क्रम में संबंधित विभागों के साथ बैठक की और सख्त निर्देश दिए।

न्यायालय के आदेशों के अनुपालन को लेकर मुख्य सचिव की सख्ती

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने आवारा पशुओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की कड़ी में सम्बन्धित विभागों के साथ बैठक ली। मुख्य सचिव ने सार्वजनिक और भीड़भाड़ वाले स्थानों से कुत्तों और गौवंश के सम्बन्ध में  न्यायालय के निर्देशों के क्रम में कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए।

शहरवार नोडल अधिकारी नियुक्त कर कार्रवाई तेज करने का आदेश

मुख्य सचिव ने सभी सम्बन्धित विभागों को क्षेत्रवार नोडल अधिकारी तैनात किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेषकर देहरादून, हरिद्वार, रुद्रपुर और काशीपुर जैसे बड़े शहरों में स्ट्रे डॉग्स के सम्बन्ध में न्यायालय के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किए जाने हेतु आवश्यक कदम उठाए जाने की बात कही।

आवारा पशु कार्रवाई
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन | MDANO NEWS

गौवंश के लिए कांजीहाउस और संचालन व्यवस्था पर जोर

मुख्य सचिव ने राष्ट्रीय राजमार्गों से आवारा कुत्तों एवं गौवंश के सम्बन्ध में की गई कार्रवाई की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि क्रिटिकल स्थानों को चिन्हित करते हुए प्राथमिकता के आधार पर यथोचित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि आवारा गौवंशों को रखने के लिए कांजीहाउस तैयार किए जाएं एवं उनके संचालन के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

मुख्य सचिव ने सचिव परिवहन को निर्देश दिए कि विभाग द्वारा सभी बस स्टेशनों एवं रेलवे स्टेशनों एवं आसपास आवारा पशुओं एवं गौवशों को स्थानीय निकायों की सहायता से यथोचित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

मुख्य सचिव ने इन पशुओं को स्थानीय लोगों द्वारा गोद लेने के लिए प्रेरित करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाने की भी बात कही। पालतू जानवर रखने वालों के लिए ‘क्या करें, क्या न करें‘ एसओपी तैयार की जाए।

सरकार ने आवारा पशु कार्रवाई को लेकर सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

यहाँ भी पढ़े: उत्तराखंड: मनरेगा के मुद्दे पर सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने बताई रणनीति

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Char Dham Yatra Pilgrims Death Newsचारधाम यात्रा के 25 दिनों में 40 श्रद्धालुओं की जान गई: केदारनाथ बना सबसे संवेदनशील, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

Char Dham Yatra Pilgrims Death News: चारधाम यात्रा के 25 दिनों में 40 श्रद्धालुओं की जान गई: केदारनाथ बना सबसे संवेदनशील, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

NEET UG 2026 New Exam Date: नीट यूजी 2026 की नई परीक्षा तिथि घोषित, 21 जून को दोबारा होगी परिक्षा

NEET UG 2026 New Exam Date: नीट यूजी 2026 की नई परीक्षा तिथि घोषित, 21 जून को दोबारा होगी परिक्षा

Petrol Price Hike India News In Hindi: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा इजाफा, दिल्ली में ₹97.77 के पार हुआ पेट्रोल, वैश्विक संकट ने बढ़ाई मुश्किलें

Petrol Price Hike India News In Hindi: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा इजाफा, दिल्ली में ₹97.77 के पार हुआ पेट्रोल, वैश्विक संकट ने बढ़ाई मुश्किलें

NEET Paper Leak Controversy News: NEET पेपर लीक विवाद, कांग्रेस का केंद्र और NTA पर तीखा हमला, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने की मांग

NEET Paper Leak Controversy News: NEET पेपर लीक विवाद, कांग्रेस का केंद्र और NTA पर तीखा हमला, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने की मांग

Uttarakhand News: मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट ने दिखाए तेवर, मांगों को लेकर आंदोलन का ऐलान

Uttarakhand News: मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट ने दिखाए तेवर, मांगों को लेकर आंदोलन का ऐलान

UttaraKhand News: 60 घंटे बाद पानी की टंकी से उतरे नर्सिंग अभ्यर्थी, सरकार के आश्वासन पर एक माह के लिए आंदोलन स्थगित

UttaraKhand News: 60 घंटे बाद पानी की टंकी से उतरे नर्सिंग अभ्यर्थी, सरकार के आश्वासन पर एक माह के लिए आंदोलन स्थगित

Leave a Comment