Himachal Weather Update News: हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है, जिसके चलते कहीं बारिश तो कहीं ओलावृष्टि दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार, आज 23 अक्टूबर आज कुछ स्थानों पर, विशेष रूप से कुल्लू के गड़सा क्षेत्र और धर्मशाला में बारिश के साथ जमकर ओले गिरे हैं।
बता दें कि कुल्लू के गड़सा में तो ओलों की एक मोटी परत सी बिछ गई। इसके अलावा, राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों, जैसे रोहतांग दर्रे पर पहले हुई बर्फबारी के बाद अब मौसम में सुधार देखा जा रहा है और रोहतांग दर्रा वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक पर्यटक बड़ी संख्या में बर्फ देखने के लिए यहां पहुंच रहे हैं और मस्ती कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, कल से प्रदेश में मौसम के पूरी तरह साफ होने की संभावना है और अगले छह दिनों तक बारिश के कोई आसार नहीं हैं, जिससे दिन के तापमान में हल्की वृद्धि हो सकती है। इस बदलते मौसम से राज्य के औसत तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ठंड महसूस होने लगी है।
(For more news apart from Himachal Weather Update 2026 News in hindi, stay tuned to Mdano News In Hindi)









