ताजा खबरें क्राइम लाइफस्टाइल मौसम खेल बॉलीवुड हॉलीवुड जॉब - एजुकेशन स्वास्थ्य राज्य देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस धर्म अन्य

---Advertisement---

गंगनहर से मिला IIT छात्र का शव, 8 दिन बाद खत्म हुआ सर्च ऑपरेशन

On: March 18, 2026 3:04 PM
Follow Us:
रुड़की गंगनहर में डूबे छात्र का शव बरामद
---Advertisement---

रुड़की गंगनहर में डूबे छात्र का शव बरामद होने के साथ ही आठ दिनों से चल रहा सर्च ऑपरेशन समाप्त हो गया।

रुड़की में पिछले आठ दिनों से चल रही तलाश आखिरकार खत्म हो गई, जब गंगनहर में डूबे IIT रुड़की के एमबीए छात्र का शव बरामद कर लिया गया। 11 फरवरी को हुई घटना के बाद से लगातार चलाए जा रहे बड़े रेस्क्यू ऑपरेशन में SDRF, NDRF, आर्मी, जल पुलिस, स्थानीय पुलिस और आपदा प्रबंधन की संयुक्त टीमें दिन-रात जुटी रहीं।

महमदपुर झाल के पास आज सुबह छात्र का शव बरामद होने के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। तलाश के दौरान नहर का पानी कई बार रोका गया और ड्रोन, अंडरवॉटर उपकरणों के साथ प्रोफेशनल गोताखोरों की मदद से बाल्मीकि घाट से आसफनगर झाल तक व्यापक सर्च अभियान चलाया गया।

करीब सौ सदस्यीय टीम की लगातार मेहनत के बाद शव बरामद हुआ।

बता दें कि 11 फरवरी 2026 को जनपद हरिद्वार के रुड़की स्थित नगर निगम घाट पर एक IIT छात्र के गंगा नदी में डूबने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही SDRF, NDRF और जिला पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा तत्काल सघन सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ किया ।

 16 फरवरी को सेनानायक SDRF  अर्पण यदुवंशी ने खुद घटनास्थल और सर्च क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया । सेनानायक ने सर्च ऑपरेशन में लगी सभी टीमों को आपसी तालमेल के साथ कार्य करते हुए सर्चिंग में तेजी लाने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।

सर्च ऑपरेशन के दौरान SDRF द्वारा आधुनिक उपकरणों जैसे सोनार सिस्टम, अंडरवाटर ड्रोन तथा डीप डाइविंग तकनीक का प्रयोग करते हुए नदी के संभावित क्षेत्रों, गहराई एवं तेज प्रवाह वाले हिस्सों में लगातार खोजबीन की गई।

लगातार चलाए गए सर्च ऑपरेशन के बाद आज  छात्र का शव मोहम्मदपुर झाल क्षेत्र से बरामद किया गया, जिसकी परिजनों द्वारा शिनाख्त कर ली गई है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जिला पुलिस द्वारा की जा रही है।

यहाँ भी पढ़े: उत्तरकाशी और नैनीताल में कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

UKSSSC Recruitment 2026: 120 पदों पर सीधी भर्ती, ₹1.12 लाख तक सैलरी

UKSSSC Recruitment 2026: 120 पदों पर सीधी भर्ती, ₹1.12 लाख तक सैलरी

Chief Minister Pushkar Singh Dhami Visit Pithoragarh: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पिथौरागढ़ जिला अस्पताल दौरा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का भरोसा

Chief Minister Pushkar Singh Dhami Visit Pithoragarh: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पिथौरागढ़ जिला अस्पताल दौरा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का भरोसा

Uttarakhand CM Dhami Meeting: मुख्यमंत्री ने पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों और मत्स्य पालकों के साथ किया संवाद

Uttarakhand CM Dhami Meeting: मुख्यमंत्री ने पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों और मत्स्य पालकों के साथ किया संवाद

Uttarakhand Pre-monsoon Meeting News: मुख्य सचिव ने की मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए मानसून से पहले सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश

Uttarakhand Pre-monsoon Meeting News: मुख्य सचिव ने की मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए मानसून से पहले सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश

108 Balampuri Shankh Puja News: कार्तिक स्वामी मंदिर में108 बालमपुरी शंख पूजा और हवन का भव्य आयोजन

108 Balampuri Shankh Puja News: कार्तिक स्वामी मंदिर में108 बालमपुरी शंख पूजा और हवन का भव्य आयोजन

Uttarakhand Almora Road Accident News: अल्मोड़ा के भिकियासैंण में भीषण सड़क हादसा, खाई में वाहन गिरने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत

Uttarakhand Almora Road Accident News: अल्मोड़ा के भिकियासैंण में भीषण सड़क हादसा, खाई में वाहन गिरने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत

Leave a Comment