ताजा खबरें क्राइम लाइफस्टाइल मौसम खेल बॉलीवुड हॉलीवुड जॉब - एजुकेशन स्वास्थ्य राज्य देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस धर्म अन्य

---Advertisement---

Diane Keaton Death News: हॉलीवुड ने खोया एक बड़ा सितारा, डायने कीटन का 79 की उम्र में निधन

On: January 14, 2026 11:37 AM
Follow Us:
---Advertisement---

Diane Keaton Death News in Hindi: हॉलीवुड की मशहूर और ऑस्कर विजेता अभिनेत्री डायने कीटन (Diane Keaton) का 79 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री और दुनिया भर के उनके फैंस गहरे सदमे में हैं।

Diane Keaton Death News से हॉलीवुड में शोक की लहर

पारिवारिक सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि कीटन ने शनिवार (11 अक्टूबर, 2025) को कैलिफ़ोर्निया में अपनी अंतिम सांस ली। हालांकि, उनके परिवार ने इस दुख की घड़ी में निजता बनाए रखने की अपील की है, जिसके चलते निधन के बारे में अधिक विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। रिपोर्ट के अनुसार, 11 अक्टूबर की सुबह उन्हें अस्पताल ले जाया गया था।

Diane Keaton Death News
कई कलाकारों ने Diane Keaton Death News पर भावुक प्रतिक्रियाएं दी हैं। Image Source- Wikipedia

सिनेमा की एक अमिट विरासत

डायने कीटन का फिल्मी करियर पांच दशकों से अधिक लंबा और शानदार रहा। उन्हें उनकी विशिष्ट शैली, हास्य और अभिनय की गहराई के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

‘द गॉडफादर’ (The Godfather): 1972 में आई इस ऐतिहासिक फिल्म में के एडम्स (Kay Adams) के उनके किरदार ने उन्हें हॉलीवुड में रातोंरात एक बड़ी पहचान दिलाई। उन्होंने इस भूमिका को फिल्म की दोनों सीक्वल में भी निभाया।

ऑस्कर सम्मान: 1977 की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘एनी हॉल’ (Annie Hall) में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का ऑस्कर पुरस्कार मिला था।

कुछ और यादगार फिल्में: ‘द फर्स्ट वाइव्स क्लब’ (The First Wives Club), ‘समथिंग गॉट्टा गिव’ (Something’s Gotta Give), और ‘फादर ऑफ द ब्राइड’ (Father of the Bride) जैसी फिल्मों में भी उनके अभिनय को खूब सराहा गया।

वहीं सबके दिलों में अपनी प्रतिभा से राज करने वाली कीटन कई कलाओं से निपूर्ण थी, वे सिर्फ एक अभिनेत्री ही नहीं, बल्कि एक सफल डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, फ़ोटोग्राफ़र और लेखिका भी थीं।

यहाँ भी पढ़े: Nobel Peace Prize 2025: वेनेजुएला की ‘आयरन लेडी’ मारिया कोरिना मचाडो को सम्मान, ट्रंप को लगा बड़ा झटका

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment