ताजा खबरें क्राइम लाइफस्टाइल मौसम खेल बॉलीवुड हॉलीवुड जॉब - एजुकेशन स्वास्थ्य राज्य देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस धर्म अन्य

---Advertisement---

देहरादून में शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल पर हमला, विधायक काऊ समर्थकों ने कार्यालय में घुसकर दिखाई गुंडई

On: March 18, 2026 3:04 PM
Follow Us:
देहरादून में शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल पर हमला
---Advertisement---

देहरादून में शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल पर हमला किए जाने से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया।

देहरादून में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल पर हमले का मामला साने आया है। जानकारी के मुताबिक अशासकीय विद्यालय प्रबंधन से जुड़े कुछ सदस्य रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ के साथ  अपनी मांगों को लेकर शिक्षा निदेशालय पहुंचे थे। इसी दौरान निदेशालय के कार्मिकों और काऊ समर्थकों में कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते तीखे विवाद में बदल गई। विवाद बढ़ने पर कुछ लोगों ने निदेशक अजय कुमार नौडियाल पर हमला कर दिया।इस दौरान उनके कार्यालय में रखे समान और कुर्सियों से भी अधिकारी पर हमला किया गया।  हमले में निदेशक के चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार, हमले के बाद घायल निदेशक को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां निदेशक के चार टांके आए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस घटना के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। सरकारी अधिकारी और कर्मचारी इस तरह की घटना को लेकर आक्रोशित हैं और कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। कर्मचारियों ने निदेशालय के बाहर सड़क पर बैठकर जाम लगाया और सोमवार से बोर्ड परीक्षा बहिष्कार की चेतावनी भी दी है। बता दें कि आज से ही उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हुई हैं।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यहाँ भी पढ़े: सरकारी विद्यालयों में डिजिटल एजुकेशन की दिशा में देहरादून जिला प्रशासन के कदम तेज,880 एलईडी टीवी का स्टॉक तैयार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Chief Minister Pushkar Singh Dhami Visit Pithoragarh: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पिथौरागढ़ जिला अस्पताल दौरा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का भरोसा

Chief Minister Pushkar Singh Dhami Visit Pithoragarh: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पिथौरागढ़ जिला अस्पताल दौरा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का भरोसा

Uttarakhand CM Dhami Meeting: मुख्यमंत्री ने पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों और मत्स्य पालकों के साथ किया संवाद

Uttarakhand CM Dhami Meeting: मुख्यमंत्री ने पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों और मत्स्य पालकों के साथ किया संवाद

Uttarakhand Pre-monsoon Meeting News: मुख्य सचिव ने की मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए मानसून से पहले सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश

Uttarakhand Pre-monsoon Meeting News: मुख्य सचिव ने की मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए मानसून से पहले सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश

108 Balampuri Shankh Puja News: कार्तिक स्वामी मंदिर में108 बालमपुरी शंख पूजा और हवन का भव्य आयोजन

108 Balampuri Shankh Puja News: कार्तिक स्वामी मंदिर में108 बालमपुरी शंख पूजा और हवन का भव्य आयोजन

Uttarakhand Almora Road Accident News: अल्मोड़ा के भिकियासैंण में भीषण सड़क हादसा, खाई में वाहन गिरने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत

Uttarakhand Almora Road Accident News: अल्मोड़ा के भिकियासैंण में भीषण सड़क हादसा, खाई में वाहन गिरने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत

Uttarakhand Census 2027 News: जनगणना 2027 के सफल संचालन के लिए उत्तराखण्ड शासन ने जारी किए दिशा निर्देश

Uttarakhand Census 2027 News: जनगणना 2027 के सफल संचालन के लिए उत्तराखण्ड शासन ने जारी किए दिशा निर्देश

Leave a Comment