ताजा खबरें क्राइम लाइफस्टाइल मौसम खेल बॉलीवुड हॉलीवुड जॉब - एजुकेशन स्वास्थ्य राज्य देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस धर्म अन्य

---Advertisement---

चिन्यालीसौड़ और गौचर हवाई पट्टी का सेना के माध्यम से किया जाएगा संचालन – सीएम

On: March 18, 2026 3:04 PM
Follow Us:
चिन्यालीसौड़ और गौचर हवाई पट्टी से हैली सेवा शुरू
---Advertisement---

चिन्यालीसौड़ और गौचर हवाई पट्टी से हैली सेवा शुरू करने का फैसला राज्य सरकार ने लिया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी के विकास खंड परिसर चिन्यालीसौड़ में आयोजित जन-जन की सरकार,जन -जन के द्वार कार्यक्रम में विभागीय स्टालों का निरीक्षण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की समस्या और शिकायतें सुनते हुए मौके पर ही अधिकारियों की मौजूदगी में ज्यादातर समस्याओं का निस्तारण किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम से आम जन को राहत मिली है तथा प्रशासनिक व्यवस्था और अधिक सुगम और पारदर्शी हुई है। इस अभियान के तहत अब तक 600 से अधिक शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। इन शिविरों में पाँच लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया, जबकि 40 हजार से ज्यादा लोगों को विभिन्न योजनाओं का सीधा लाभ प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय तक न जाना पड़े। इसी उद्देश्य से अभियान चलाकर गांव-गांव में शिविर लगाए जा रहे हैं, जहां मौके पर ही समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल से आमजन को राहत मिली है और प्रशासनिक व्यवस्था अधिक सुलभ एवं पारदर्शी बनी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में हैली सेवा के विस्तार के लिए सरकार ने अहम निर्णय लिए है। उन्होंने कहा कि चिन्यालीसौड़ और गौचर हवाई पट्टी से हैली सेवा शुरू होगी। दोनों हवाई पट्टी सेना के माध्यम से संचालित करने की योजना है। उन्होंने कहा कि अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी। सरकार ने यात्रा की तैयारी पहले से ही शुरू कर दी है। ताकि यात्री, श्रद्धालु यहां से अच्छा अनुभव लेकर जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार यात्रा शुरू कराने में समन्वयक के रूप में है जबकि असली यात्रा शुरू कराने में स्थानीय हितधारक, तीर्थ पुरोहित, होटल,टैक्सी, मैक्सी स्थानीय लोग है।

चिन्यालीसौड़ और गौचर हवाई पट्टी से हैली सेवा शुरू
सरकार का मानना है कि चिन्यालीसौड़ और गौचर हवाई पट्टी से हैली सेवा शुरू होने से पर्यटन को नई दिशा मिलेगी।

 मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तिकरण का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने तय किया है कि हमारी बहनों द्वारा उत्पादित उत्पादों की देश ही नही बल्कि दुनिया में पहचान मिल सके जिसके लिए निरंतर काम किया जा रहा है। कहा कि महिलाओं द्वारा जो भी उत्पाद बनाये जा रहे है उसकी देश और दुनिया में मांग बढ़ी है। इस दिशा में राज्य सरकार ने अब तक दो लाख से अधिक लखपति दीदियों को सशक्त किया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों की मांग पर सीएचसी चिन्यालीसौड़ एवं महाविद्यालय का उच्चीकरण को सीएम घोषणा में सम्मिलित करने का आश्वसन दिया।

मुख्य सचिव आनन्द वर्द्धन ने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जन-जन की सरकार,जन जन के द्वार अभियान सफलतापूर्वक चलाया गया है। जिसमें अब तक 5 लाख से अधिक नागरिकों ने प्रतिभाग किया तथा 40 हजार से अधिक नागरिकों के विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र जारी किए गए। ग्रामीणों की छोटी-छोटी समस्याओं के निस्तारण के लिए संयुक्त टीमें गठित कर समस्याओं का मौके पर समाधान किया जा रहा है। जिनका निस्तारण नही किया जा सका उन्हें ऑनलाइन कर नियमित रूप से फॉलोअप करते हुए उनका निस्तारण किया जाएगा।

यहाँ भी पढ़े: मुख्यमंत्री चैम्पियंस ट्रॉफी के समापन समारोह में शामिल हुए सीएम धामी, बताया- उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की शुरुआत

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Chief Minister Pushkar Singh Dhami Visit Pithoragarh: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पिथौरागढ़ जिला अस्पताल दौरा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का भरोसा

Chief Minister Pushkar Singh Dhami Visit Pithoragarh: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पिथौरागढ़ जिला अस्पताल दौरा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का भरोसा

Uttarakhand CM Dhami Meeting: मुख्यमंत्री ने पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों और मत्स्य पालकों के साथ किया संवाद

Uttarakhand CM Dhami Meeting: मुख्यमंत्री ने पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों और मत्स्य पालकों के साथ किया संवाद

Uttarakhand Pre-monsoon Meeting News: मुख्य सचिव ने की मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए मानसून से पहले सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश

Uttarakhand Pre-monsoon Meeting News: मुख्य सचिव ने की मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए मानसून से पहले सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश

108 Balampuri Shankh Puja News: कार्तिक स्वामी मंदिर में108 बालमपुरी शंख पूजा और हवन का भव्य आयोजन

108 Balampuri Shankh Puja News: कार्तिक स्वामी मंदिर में108 बालमपुरी शंख पूजा और हवन का भव्य आयोजन

Uttarakhand Almora Road Accident News: अल्मोड़ा के भिकियासैंण में भीषण सड़क हादसा, खाई में वाहन गिरने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत

Uttarakhand Almora Road Accident News: अल्मोड़ा के भिकियासैंण में भीषण सड़क हादसा, खाई में वाहन गिरने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत

Uttarakhand Census 2027 News: जनगणना 2027 के सफल संचालन के लिए उत्तराखण्ड शासन ने जारी किए दिशा निर्देश

Uttarakhand Census 2027 News: जनगणना 2027 के सफल संचालन के लिए उत्तराखण्ड शासन ने जारी किए दिशा निर्देश

Leave a Comment