ताजा खबरें क्राइम लाइफस्टाइल मौसम खेल बॉलीवुड हॉलीवुड जॉब - एजुकेशन स्वास्थ्य राज्य देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस धर्म अन्य

---Advertisement---

Jaspal Rana Death News: दिग्गज जशपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर

On: June 12, 2026 6:05 PM
Follow Us:
Jaspal Rana Death News: दिग्गज जशपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
---Advertisement---

Indian shooting coach Jaspal Rana Died News: दिग्गज शूटर जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में निधन हो गया। 1 जून को म्यूनिख से लौटते समय फ्लाइट में उनकी तबीयत बिगड़ी थी। दिल्ली पहुंचने पर उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनके हार्ट में स्टेंट डाला गया था। नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट कालीकेश नारायण सिंह देव ने उनके निधन की पुष्टि की। जसपाल राणा के निधन की खबर से खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उनके निधन पर शोक जताया है।

Jaspal Rana, Legendary Indian Shooter, Passes Away at 49
photo- Jaspal Rana

जसपाल राणा ने कॉमनवेल्थ गेम्स में 9 बार गोल्ड मेडल जीते

अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा निशानेबाजी को अलविदा कहने के बाद अब बतौर कोच उभरती निशानेबाजी प्रतिभाओं को निखारने, दिशा देने का काम कर रहे थे। जसपाल राणा ने कॉमनवेल्थ गेम्स में 9 बार गोल्ड मेडल जीते थे। इनमें लगातार 4 एडिशन के गोल्ड शामिल रहे। राणा पेरिस ओलिंपिक में डबल ओलिंपिक मेडल जीतने वाली शूटर मनु भाकर के कोच भी थे। उन्हें फरवरी 2025 में 25 मीटर पिस्टल के लिए भारतीय जूनियर टीम का हाई परफार्मेंस कोच बनाया गया था।

image 97
photo- Jaspal Rana wikipedia

एशियन गेम्स में कुल 23 मेडल अपने नाम किए

जसपाल राणा ने कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स को मिलाकर कुल 23 मेडल अपने नाम किए थे। इनमें एशियन गेम्स में 4 गोल्ड, 2 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मिलाकर कुल 8 मेडल थे। कॉमनवेल्थ गेम्स में उन्होंने 9 गोल्ड, 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज को मिलाकर कुल 15 मेडल जीते थे। उन्हें 18 साल की उम्र में अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

President of India Droupadi Murmu visit Uttarakhand News: राष्ट्रपति दौरा ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम, ‘आशियाना’ और ’निकेतन’ का स्थलीय निरीक्षण कर परखीं व्यवस्थाएं

image 98
Photo- Google Shooting legend Jaspal Rana dies

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment