ताजा खबरें क्राइम लाइफस्टाइल मौसम खेल बॉलीवुड हॉलीवुड जॉब - एजुकेशन स्वास्थ्य राज्य देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस धर्म अन्य

---Advertisement---

Uttarakhand Governor visit Pithoragarh News: दो दिवसीय पिथौरागढ़ दौरे पर राज्यपाल, नंदा देवी मंदिर में की पूजा अर्चना

On: June 7, 2026 12:28 PM
Follow Us:
Uttarakhand Governor visit Pithoragarh News: दो दिवसीय पिथौरागढ़ दौरे पर राज्यपाल, नंदा देवी मंदिर में की पूजा अर्चना
---Advertisement---

Uttarakhand Governor visit Pithoragarh News: उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) आज अपने दो दिवसीय भ्रमण पर पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी पहुंचे। जहां उन्होंने प्रसिद्ध नंदा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

इस दौरान राज्यपाल ने मंदिर परिसर और आसपास विकसित पर्यटन सुविधाओं का निरीक्षण किया तथा जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना की। इस दौरान अधिकारियों द्वारा राज्यपाल को मुनस्यारी क्षेत्र में विकसित हो रही पर्यटन गतिविधियों, खलिया टॉप, मिलम, बिर्थी और पंचाचूली सहित अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों की जानकारी दी गई।

image 57
photo- Uttarakhand Governor visit Pithoragarh

उन्होंने स्थानीय उत्पादों के स्टॉलों का अवलोकन करते हुए महिला स्वयं सहायता समूहों के कार्यों की प्रशंसा की और कहा कि स्थानीय उत्पादों का संरक्षण और बेहतर विपणन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

image 60
photo- Uttarakhand Governor visit Pithoragarh

दौरे के दौरान राज्यपाल ने वर्ष 2023 में ‘बेस्ट टूरिज्म विलेज’ का सम्मान प्राप्त सरमोली गांव का भी भ्रमण किया। उन्होंने सरमोली के सामुदायिक पर्यटन और होमस्टे मॉडल को महिला सशक्तिकरण, स्थानीय सहभागिता और सतत पर्यटन विकास का उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए इसकी सराहना की।

IMA 127th Graduation Ceremony News: आईएमए में 127वीं ग्रेजुएशन सेरेमनी संपन्न

image 58
photo- Uttarakhand Governor visit Pithoragarh

इस दौरान सरमोली की होम स्टे संचालक महिला ने सरकार से मिले सहयोग के लिए आभार जताते हुए कहा कि आज गांव के सभी लोग होम स्टे का संचालन कर आत्मनिर्भर बने है। साथ ही उन्होंने बताया कि सभी होम स्टे संचालक अपनी आमदनी का 2 प्रतिशत गाँव के जंगलो के संरक्षण के लिए दान करते है और सभी का प्रयास प्रकृति से छेड़छाड़ किए बिना कार्य करने का है।

image 59
photo- Uttarakhand Governor visit Pithoragarh

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Uttarakhand News: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने संभाली कमान, NEET और UKSSSC पुनर्परीक्षा से लेकर योग दिवस तक के लिए कड़े निर्देश जारी

Uttarakhand News: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने संभाली कमान, NEET और UKSSSC पुनर्परीक्षा से लेकर योग दिवस तक के लिए कड़े निर्देश जारी

Uttarakhand PM Modi News: प्रधानमंत्री के ऐतिहासिक कार्यकाल के उपलक्ष्य में राज्यभर में 12 से 14 जून तक उपलब्धि प्रदर्शनी

Uttarakhand PM Modi News: प्रधानमंत्री के ऐतिहासिक कार्यकाल के उपलक्ष्य में राज्यभर में 12 से 14 जून तक उपलब्धि प्रदर्शनी

Uttarakhand Monsoon Meeting News: मानसून से पहले सभी तैयारियां पूरी करें अधिकारी- सीएम

Uttarakhand Monsoon Meeting News: मानसून से पहले सभी तैयारियां पूरी करें अधिकारी- सीएम

Uttarakhand SIR Launched News: उत्तराखंड में एसआईआर (SIR) अभियान का शंखनाद: पारदर्शी मतदाता सूची के लिए बीएलओ खटखटाएंगे हर घर का दरवाजा

Uttarakhand SIR Launched News: उत्तराखंड में एसआईआर (SIR) अभियान का शंखनाद: पारदर्शी मतदाता सूची के लिए बीएलओ खटखटाएंगे हर घर का दरवाजा

Uttarakhand CM Dhami News: सीएम धामी ने की 6940 करोड़ की 12 प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा

Uttarakhand CM Dhami News: सीएम धामी ने की 6940 करोड़ की 12 प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा

CM Dhami Visit Almora News: अल्मोड़ा में खेतों के तारबाड़ पर खर्च होंगे 6 करोड़ रुपए, खेत बचाओ अभियान में मुख्यमंत्री ने की घोषणा

CM Dhami Visit Almora News: अल्मोड़ा में खेतों के तारबाड़ पर खर्च होंगे 6 करोड़ रुपए, खेत बचाओ अभियान में मुख्यमंत्री ने की घोषणा

Leave a Comment