Uttarakhand Online Gaming News: ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में बेटिंग और सट्टेबाजी के बढ़ते नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए उत्तराखंड STF ने 84 संदिग्ध वेबसाइटों को ब्लॉक कराया है। एसटीएफ को लगातार शिकायत मिल रही थी कि विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफार्म व वेबसाइटों के माध्यम से युवाओं को ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए आकर्षित किया जा रहा है। जांच के दौरान कई ऐसे यूआरएल चिह्नित किए गए जो बिना किसी अनुमति के ऑनलाइन सट्टेबाजी का संचालन कर रहे थे। इन वेबसाइटों के माध्यम से लेनदेन किया जा रहा था।

SSP STF अजय सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा हाल ही में सट्टेबाजी संबंधी कानून में संशोधन किया गया है, जिसके तहत ऑनलाइन बेटिंग प्रतिबंधित है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के लिए सजा की अवधि पांच वर्ष बढ़ा दी गई है। साथ ही सर्च वारंट और अवैध कमाई से अर्जित संपत्ति जब्त करने का भी प्रावधान किया गया है।
Uttarakhand Transfers News: उत्तराखंड में IPS-PCS-PPS के बंपर तबादले,यहां देखें लिस्ट
STF ने जांच के दौरान ऐसी कई वेबसाइटों की पहचान की जो लोगों को ऑनलाइन सट्टे के लिए प्रेरित कर रही थीं। एसएसपी एसटीएफ ने साफ किया कि अगर संदिग्ध वेबसाइट का संचालन उत्तराखंड से किया जाता है तो ऐसे लोगों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
(For more news apart from Uttarakhand STF blocks 84 websites of betting network operating under the guise of online gaming news in hindi, stay tuned to Mdano News In Hindi)








