ताजा खबरें क्राइम लाइफस्टाइल मौसम खेल बॉलीवुड हॉलीवुड जॉब - एजुकेशन स्वास्थ्य राज्य देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस धर्म अन्य

---Advertisement---

Kedarnath Chardham Yatra News: विधि-विधान के साथ खुले ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ के कपाट ,मुख्यमंत्री भी बने कपाट खुलने के दिव्य क्षणों के साक्षी

On: April 23, 2026 6:19 AM
Follow Us:
Kedarnath Chardham Yatra News: विधि-विधान के साथ खुले ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ के कपाट ,मुख्यमंत्री भी बने कपाट खुलने के दिव्य क्षणों के साक्षी
---Advertisement---

Kedarnath Chardham Yatra News: श्रद्धा, आस्था और दिव्यता की अद्भुत त्रिवेणी, ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट आज विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। प्रातः 8 बजे शुभ मुहूर्त में कपाट खुलते ही पूरा धाम “हर-हर महादेव” और “जय श्री केदार” के उद्घोष से गूंज उठा। धाम में पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से की गई।

image 62
Photo- Kedarnath Chardham Yatra 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की सुख, समृद्धि और शांति की कामना

इस पावन अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहे और उन्होंने बाबा केदारनाथ के दर्शन कर प्रदेश एवं देश की सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। सिख रेजीमेंट के बैंड की भक्तिमय धुनों के बीच कपाट उद्घाटन का यह दिव्य क्षण और भी अलौकिक बन गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि केदारनाथ धाम न केवल सनातन धर्मावलंबियों की आस्था का प्रमुख केंद्र है, बल्कि यह भारत की समृद्ध आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा हर वर्ष नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है और इस वर्ष भी बाबा केदार के आशीर्वाद से यात्रा ऐतिहासिक होगी।

image 63
Photo- Kedarnath Chardham Yatra 2026

Kedarnath Temple Open 2026 News: जय केदार, सेना के हेलीकॉप्टरों से पुष्पवर्षा के बीच खुले केदारनाथ के कपाट, PM मोदी के नाम हुई पहली पूजा

मुख्यमंत्री ने की अपील

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुगम बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने सभी उत्तराखंडवासियों से देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के प्रति सेवा और आतिथ्य भाव बनाए रखने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को बाबा केदारनाथ का अनन्य भक्त बताते हुए कहा कि वर्ष 2013 की आपदा के बाद उनके मार्गदर्शन में केदारनाथ धाम का भव्य एवं दिव्य पुनर्निर्माण हुआ है, जो आज विश्वभर के श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है।

image 64
Photo- Kedarnath Chardham Yatra 2026

फूलों से सजा बाबा केदार का धाम

भगवान केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव डोली शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर, उखीमठ से गुप्तकाशी, फाटा और गौरीकुंड होते हुए कल शाम ही धाम पहुंच चुकी थी। इसी क्रम में कपाट खुलने की प्रक्रिया आज प्रातः 5 बजे से शुरू हुई। इसके बाद प्रातः 8 बजे रावल भीमाशंकर लिंग, पुजारी टी गंगाधर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधायक केदारनाथ आशा नौटियाल, तीर्थ पुरोहित उमेश चंद्र पोस्ती सहित धर्माचार्यों एवं वेदपाठियों ने मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कर विधिवत पूजा-अर्चना की। देव आवाहन एवं लोककल्याण के संकल्प के साथ ठीक 8 बजे कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। कपाट उद्घाटन के अवसर पर श्री केदारनाथ मंदिर को 51 क्विंटल से अधिक फूलों से भव्य रूप से सजाया गया। कपाट खुलते ही हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई, जिससे श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में हिमालय की ऊँची चोटियों के बीच स्थित केदारनाथ धाम करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र है। मंदाकिनी नदी के तट पर स्थित यह धाम न केवल 12 ज्योतिर्लिंगों में सबसे ऊँचा है, बल्कि पंच केदार में भी इसका स्थान सर्वोपरि है। समुद्र तल से लगभग 11,755 फीट की ऊँचाई पर स्थित यह मंदिर अपनी दिव्यता और पौराणिक महत्व के लिए विश्वभर में जाना जाता है।

Kedarnath Dham Yatra 2026: आज से श्रद्धालुओं के लिए खुले केदारनाथ धाम के  कपाट, मोबाइल बैन और रजिस्ट्रेशन जरूरी... यात्रा पर जानें से पहले जान लें ये  ...
Photo- Kedarnath Chardham Yatra 2026

भगवान शिव को समर्पित केदारनाथ धाम पंच केदार और चार धाम यात्रा का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव है। अपनी अद्भुत वास्तुकला, दिव्य शांति और पौराणिक इतिहास के कारण यह धाम दुनिया भर के श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है। 2013 की आपदा के बाद धाम का पुनर्निर्माण एक नए और भव्य स्वरूप में किया गया है, जिससे यहाँ की यात्रा अब और भी सुरक्षित और सुविधाजनक हो गई है।

(For more news apart from Kedarnath Chardham Yatra 2026 Uttarakhand News in hindi, stay tuned to Mdano News In Hindi)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Chief Minister Pushkar Singh Dhami Visit Pithoragarh: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पिथौरागढ़ जिला अस्पताल दौरा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का भरोसा

Chief Minister Pushkar Singh Dhami Visit Pithoragarh: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पिथौरागढ़ जिला अस्पताल दौरा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का भरोसा

Uttarakhand CM Dhami Meeting: मुख्यमंत्री ने पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों और मत्स्य पालकों के साथ किया संवाद

Uttarakhand CM Dhami Meeting: मुख्यमंत्री ने पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों और मत्स्य पालकों के साथ किया संवाद

Uttarakhand Pre-monsoon Meeting News: मुख्य सचिव ने की मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए मानसून से पहले सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश

Uttarakhand Pre-monsoon Meeting News: मुख्य सचिव ने की मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए मानसून से पहले सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश

108 Balampuri Shankh Puja News: कार्तिक स्वामी मंदिर में108 बालमपुरी शंख पूजा और हवन का भव्य आयोजन

108 Balampuri Shankh Puja News: कार्तिक स्वामी मंदिर में108 बालमपुरी शंख पूजा और हवन का भव्य आयोजन

Uttarakhand Almora Road Accident News: अल्मोड़ा के भिकियासैंण में भीषण सड़क हादसा, खाई में वाहन गिरने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत

Uttarakhand Almora Road Accident News: अल्मोड़ा के भिकियासैंण में भीषण सड़क हादसा, खाई में वाहन गिरने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत

Uttarakhand Census 2027 News: जनगणना 2027 के सफल संचालन के लिए उत्तराखण्ड शासन ने जारी किए दिशा निर्देश

Uttarakhand Census 2027 News: जनगणना 2027 के सफल संचालन के लिए उत्तराखण्ड शासन ने जारी किए दिशा निर्देश

Leave a Comment