ताजा खबरें क्राइम लाइफस्टाइल मौसम खेल बॉलीवुड हॉलीवुड जॉब - एजुकेशन स्वास्थ्य राज्य देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस धर्म अन्य

---Advertisement---

मुख्यमंत्री ने 25वीं ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का किया शुभारंभ, देशभर के 440 खिलाड़ी हो रहे शामिल

On: April 8, 2026 11:45 AM
Follow Us:
पुलिस वाटर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप उत्तराखंड
---Advertisement---

पुलिस वाटर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

पहली बार उत्तराखंड को मिला मौका

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाटर स्पोर्ट्स एंड एडवेंचर इंस्टीट्यूट, टिहरी गढ़वाल में आयोजित 25वीं ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर चैंपियनशिप का वर्चुअल शुभारंभ  किया। इस मौके पर उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से आए पुलिस बलों के खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों का देवभूमि उत्तराखंड में स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि यह उत्तराखंड के लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि राज्य को पहली बार इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी का मौका मिला है।

440 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

मुख्यमंत्री ने अखिल भारतीय पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड का आभार जताते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन न सिर्फ खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करते हैं, बल्कि राज्य को साहसिक खेलों और पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में देशभर की 19 टीमों के 440 से अधिक महिला एवं पुरुष खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं, जो कैनोइंग, रोइंग एवं कयाकिंग की विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे।

पुलिस वाटर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप उत्तराखंड
पुलिस वाटर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप उत्तराखंड

फिटनेस और अनुशासन पर जोर

मुख्यमंत्री ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों के जवान देश की सुरक्षा, कानून व्यवस्था और जनविश्वास को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में उनका शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि खेल न केवल फिटनेस को बढ़ाते हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और कठिन परिस्थितियों में कार्य करने की क्षमता भी विकसित करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वाटर स्पोर्ट्स जैसे खेल आपदा प्रबंधन, बाढ़ राहत, नदी बचाव और तटीय सुरक्षा जैसे कार्यों में भी अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं। इन खेलों में दक्षता कई बार जीवन रक्षक साबित होती है और आपात परिस्थितियों में लोगों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाती है।

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

इस आयोजन से उत्तराखंड को पर्यटन के क्षेत्र में भी लाभ मिलेगा

  • एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा
  • टिहरी झील की पहचान मजबूत
  • राष्ट्रीय स्तर पर प्रचार

पुलिस वाटर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप उत्तराखंड पर्यटन को नई ऊंचाई देगा। पुलिस वाटर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप उत्तराखंड राज्य के लिए एक बड़ा अवसर है, जो खेल, पर्यटन और आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में नई दिशा देने वाला साबित होगा।

यहाँ भी पढ़े: US-Iran ceasefire News: अमेरिका और ईरान के बीच 2 हफ्ते के युद्धविराम का ऐलान, क्या है इसके पीछे की वजह?

(For more updates on Uttarakhand sports and events, stay tuned to MDANO News in Hindi)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Sidhu Moose Wala News: सिद्धू मूसेवाला की बरसी पर छलका पिता का दर्द, बोले- ‘इंसाफ तो दूर, मुझे आज भी किया जा रहा है परेशान’

Uttarakhand News: विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर कैबिनेट मंत्री ने किया बालिकाओं को जागरूक

Uttarakhand News: विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर कैबिनेट मंत्री ने किया बालिकाओं को जागरूक

Ranveer Singh Don 3 Controversy News: डॉन 3 विवाद, रणवीर सिंह पर FWICE ने लगाया बैन

Ranveer Singh Don 3 Controversy News: डॉन 3 विवाद, रणवीर सिंह पर FWICE ने लगाया बैन

DM Dehradun Surprise Inspection News: देहरादून जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने किया कलेक्ट्रेट का औचक निरीक्षण, कड़े दिशा-निर्देश जारी

DM Dehradun Surprise Inspection News: देहरादून जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने किया कलेक्ट्रेट का औचक निरीक्षण, कड़े दिशा-निर्देश जारी

Cockroach Janta Party News: कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, CBI जांच कराने की मांग; पार्टी फाउंडर बोले- इंस्टाग्राम अकाउंट का कंट्रोल वापस मिला

Cockroach Janta Party News: कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, CBI जांच कराने की मांग; पार्टी फाउंडर बोले- इंस्टाग्राम अकाउंट का कंट्रोल वापस मिला

Quetta Terrorist Attack News: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में भीषण आतंकी हमला, रेलवे ट्रैक के पास विस्फोट में भारी तबाही

Quetta Terrorist Attack News: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में भीषण आतंकी हमला, रेलवे ट्रैक के पास विस्फोट में भारी तबाही

Leave a Comment