ताजा खबरें क्राइम लाइफस्टाइल मौसम खेल बॉलीवुड हॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस राज्य देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

उत्तराखंड में अर्ली वार्निंग सिस्टम होगा और मजबूत

On: February 22, 2026 8:19 AM
Follow Us:
उत्तराखंड में अर्ली वार्निंग सिस्टम होगा और मजबूत
---Advertisement---

उत्तराखंड में अर्ली वार्निंग सिस्टम होगा और मजबूत

उत्तराखंड में आपदा से निपटने की तैयारियों को और मजबूत किया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण राज्य में अर्ली वार्निंग सिस्टम को सशक्त करने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। इसके तहत आने वाले महीनों में विभिन्न जनपदों में ऑटोमेटेड वेदर स्टेशन यानी एडब्ल्यूएस और डॉप्लर रडार स्थापित किए जाएंगे, जिससे मौसम और संभावित आपदाओं की सटीक जानकारी समय रहते मिल सकेगी और जनहानि को कम करने में मदद मिलेगी।

सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन के अनुसार रक्षा भू-स्थानिक अनुसंधान प्रतिष्ठान की मदद से 10 जनपदों में एडब्ल्यूएस लगाए जाएंगे, जबकि भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से देहरादून समेत चयनित जिलों में डॉप्लर रडार स्थापित किए जाने की योजना है।

इसके साथ ही राज्य में उपलब्ध आपदा प्रबंधन उपकरणों की जीआईएस मैपिंग, हर जनपद में डिजास्टर डेडिकेटेड रेडियो नेटवर्क की स्थापना और तहसील स्तर पर आपातकालीन परिचालन केंद्र विकसित करने की दिशा में भी काम किया जा रहा है, ताकि आपदा के समय त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

यहाँ भी पढ़े: देहरादून में शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल पर हमला, विधायक काऊ समर्थकों ने कार्यालय में घुसकर दिखाई गुंडई

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देहरादून बाल भिक्षावृत्ति मुक्ति अभियान के तहत बच्चों ने खेली होली

डीएम सविन बंसल के प्रयासों से मुख्यधारा से जुड़ने लगा सड़क पर बिखरा बचपन, आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर के बच्चों ने खेली होली

मुनिकीरेती राफ्टिंग प्रतिबंध के दौरान गंगा में रोक

टिहरी के मुनिकीरेती इको टूरिज्म जोन के तहत गंगा में राफ्टिंग पर प्रतिबंध

अमित शाह हरिद्वार दौरा की तैयारियों का निरीक्षण करते मुख्यमंत्री

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित दौरा, मुख्यमंत्री ने लिया तैयारियों का जायजा

Uttarakhand Holi News In Hindi: होली के उल्लास के बीच उत्तराखंड के घने जंगलों और वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर वन विभाग पूरी तरह सतर्क है।

Uttarakhand Holi News: होली पर उत्तराखंड के जंगलों में ‘हाई अलर्ट’,फील्ड कर्मियों की छुट्टियां रद्द

चमियाला पार्किंग और डीडीहाट टैक्सी स्टैंड परियोजना

उत्तराखण्ड: टिहरी की चमियाला पार्किंग और पिथौरागढ़ के डीडीहाट टैक्सी स्टैंड परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा, निर्माण कार्यों में तेजी के निर्देश

देहरादून विशेष गहन पुनरीक्षण बूथवार समीक्षा बैठक

देहरादून में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की बूथवार समीक्षा

Leave a Comment