ताजा खबरें क्राइम लाइफस्टाइल मौसम खेल बॉलीवुड हॉलीवुड जॉब - एजुकेशन स्वास्थ्य राज्य देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस धर्म अन्य

---Advertisement---

बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित, 23 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे कपाट

On: April 9, 2026 1:20 PM
Follow Us:
बदरीनाथ धाम कपाट खुलने की तिथि घोषित
---Advertisement---

बदरीनाथ धाम कपाट खुलने की तिथि घोषित कर दी गई है।

बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को विधि -विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। वसंत पंचमी पर आज बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित कर दी गई । 23 अप्रैल को शुभ लग्न में मंदिर के द्वार श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

 इससे पहले बृहस्पतिवार को डिम्मर से डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के सदस्य गाडू घड़ा के साथ ऋषिकेश के लिए रवाना हुए। शुक्रवार को पुजारी गाडू घड़ा लेकर नरेंद्रनगर राज दरबार पहुंचे। यहां परंपरागत तरीके से भगवान बदरीविशाल धाम कपाट खुलने की तिथि घोषित की गई।

भगवान बदरीविशाल के कपाट 23 अप्रैल को ब्रह्म काल मुहूर्त पर 6:15 पर खोले जाएंगे। गाडू घड़ा यात्रा सात अप्रैल को शुरू होगी। श्रीलक्ष्मी-नारायण मंदिर डिम्मर में बृहस्पतिवार सुबह डिम्मर गांव के पुजारी टीका प्रसाद डिमरी और आचार्यों ने भगवान और गाडू घड़ा की विष्णु सहस्त्रनाम और नामावलियों से महाभिषेक पूजा कर बाल भोग अर्पित किया। इसके बाद बदरीनाथ धाम के डिमरी पुजारियों ने गाडू घड़ा लेकर मंदिर की परिक्रमा की। फिर भगवान श्रीबदरी विशाल के जयकारों के साथ यात्रा रात्रि प्रवास के लिए ऋषिकेश रवाना हुई।

बदरीनाथ धाम कपाट खुलने की तिथि की घोषणा के साथ ही चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज हो गई हैं। मनुजेंद्र शाह, राजा, राजमहल नरेंद्रनगर

बता दें कि सुबह गाडू घड़ा लेकर डिमरी पुजारी ऋषिकेश से नरेंद्र नगर राजदरबार पहुंचें। जहां महाराजा मनुजेंद्र शाह पंचांग पूजा के बाद भगवान बदरीविशाल के कपाट खुलने, भगवान के महाभिषेक में प्रयुक्त होने वाले लिए तिलों के तेल को पिरोने और गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा की तिथि घोषित की।

चारधाम यात्रा से जुड़ी आधिकारिक जानकारी उत्तराखंड पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। https://uttarakhandtourism.gov.in/experiences/char-dham

यहाँ भी पढ़े: आवास सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में यूकेएमआरसी की समीक्षा बैठक, देहरादून समेत प्रमुख शहरों में ई-बीआरटी और रोपवे नेटवर्क की तैयारी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment