ताजा खबरें क्राइम लाइफस्टाइल मौसम खेल बॉलीवुड हॉलीवुड जॉब - एजुकेशन स्वास्थ्य राज्य देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस धर्म अन्य

---Advertisement---

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज,  नैनीताल समेत पांच जिलों के लिए शुक्रवार का ऑरेंज अलर्ट जारी…. सचिव आपदा प्रबंधन ने ली बैठक

On: October 29, 2026 12:42 PM
Follow Us:
उत्तराखंड मौसम अलर्ट के बीच पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट और आपदा प्रबंधन तैयारियों की समीक्षा
---Advertisement---

उत्तराखंड मौसम अलर्ट के तहत मौसम विभाग ने 30 अक्टूबर को नैनीताल, चम्पावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चमोली जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

प्रदेश में  मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। देहरादून समेत कई जिलों में सुबह से बारिश हो रही है। वहीं मौसम विभाग ने 30 अक्टूबर को नैनीताल, चम्पावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चमोली जनपदों के लिए गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि तथा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल और चम्पावत में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना भी जताई गई है।

मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए सचिव, आपदा प्रबंधन और पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने संबंधित जनपदों के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए। सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए सभी जनपदों को आपदा प्रबंधन से संबंधित व्यवस्थाएं पूरी तरह सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने चारधाम यात्रा मार्गों पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खराब मौसम या किसी भी संभावित खतरे की स्थिति में यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका जाए।

उन्होंने बताया कि जनपदों को कहा गया है कि संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने निर्देश दिए कि जनपदों में तैनात आपदा प्रबंधन प्रणाली के अंतर्गत नामित सभी अधिकारी एवं विभागीय नोडल अधिकारी अलर्ट रहें और किसी भी घटना की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें।

उत्तराखंड मौसम अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने, चारधाम यात्रा मार्गों पर सतर्कता बरतने और आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम खराब होने की स्थिति में भूस्खलन, मार्ग अवरुद्ध होने तथा अन्य आपात परिस्थितियों की आशंका को देखते हुए लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग, सीमा सड़क संगठन एवं अन्य संबंधित कार्यदायी संस्थाएं अपनी मशीनरी और आवश्यक संसाधनों को तैयार रखें। सड़क मार्ग बाधित होने की स्थिति में संबंधित विभाग तत्काल कार्रवाई करते हुए मार्ग को सुचारु करने की व्यवस्था सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

सचिव विनोद कुमार सुमन ने स्पष्ट किया कि जनसुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर सभी संबंधित विभागों एवं जनपदों को आपसी समन्वय के साथ पूरी तत्परता से कार्य करना होगा, ताकि किसी भी संभावित आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

प्रभावितों को सहायता के लिए तत्काल प्रस्ताव भेजें

सचिव सुमन ने निर्देश दिए कि ओलावृष्टि से हुए नुकसान के कारण प्रभावित लोगों को सहायता उपलब्ध कराने के लिए संबंधित जनपदों से आवश्यक मांग एवं प्रस्ताव शीघ्र शासन को भेजे जाएं। उन्होंने कहा कि यदि प्रभावितों को राहत उपलब्ध कराने के लिए धनराशि की आवश्यकता है, तो मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता के लिए औपचारिक मांग एवं प्रस्ताव तत्काल प्रस्तुत किए जाएं, ताकि प्रभावितों को समय पर राहत मिल सके। उन्होंने रिकवरी एंड रिकंस्ट्रक्शन के अंतर्गत भी आवश्यक धनराशि की मांग से संबंधित प्रस्ताव जल्द भेजने के निर्देश दिए।

गैरसैंण विधानसभा सत्र के नाम पर सरकारी सैर-सपाटा, जनता के करोड़ों रुपये बर्बाद: मोहित डिमरी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मोहित डिमरी ने गैरसैंण विधानसभा सत्र की अवधि और सरकारी खर्च को लेकर सवाल उठाए।

गैरसैंण विधानसभा सत्र के नाम पर सरकारी सैर-सपाटा, जनता के करोड़ों रुपये बर्बाद: मोहित डिमरी

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देवप्रयाग में राष्ट्रीय राजमार्ग और सुलभ शौचालय का निरीक्षण किया

सीएम धामी ने राष्ट्रीय राजमार्ग व शौचालय का निरीक्षण कर स्वच्छता एवं यात्री सुविधाओं का लिया जायजा

राष्ट्रपति के उत्तराखंड दौरे 2026 की तैयारियों की समीक्षा करते देहरादून के जिलाधिकारी आशीष चौहान

राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिलाधिकारी देहरादून आशीष चौहान ने की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

देहरादून के विनबर्ग एलन स्कूल में सुरक्षित बचपन जागरूकता अभियान के तहत विद्यार्थियों को बाल अधिकारों और POCSO एक्ट की जानकारी देते न्यायिक अधिकारी

नालसा के ‘सुरक्षित बचपन जागरूकता अभियान’ के तहत देहरादून में व्यापक पहल, न्यायिक अधिकारियों ने विभिन्न विद्यालयों में बच्चों को किया जागरूक

गैरसैंण विधानसभा सत्र में उत्तराखंड अनुपूरक बजट 2026-27 और विकास योजनाओं पर जानकारी देते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

गैरसैंण सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर फोकस

m-pushkar-singh-dhami-tribute-bc-khanduri

मुख्यमंत्री ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Leave a Comment