ताजा खबरें क्राइम लाइफस्टाइल मौसम खेल बॉलीवुड हॉलीवुड जॉब - एजुकेशन स्वास्थ्य राज्य देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस धर्म अन्य

---Advertisement---

रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल

On: March 18, 2026 3:03 PM
Follow Us:
रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतें
---Advertisement---

रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतें को लेकर प्रदेश में लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।

प्रदेश में लगातार बढ़ती रसोई गैस की कीमतों और पेट्रोल-डीजल के दामों ने आम जनता का जीना दूभर कर दिया है। कई स्थानों पर पेट्रोल-डीजल की कमी की खबरें भी सामने आ रही हैं, तो वहीं रसोई गैस की किल्लत को लेकर भी लोगों में भारी असंतोष है। इसी के विरोध में आज यूथ कांग्रेस ने कैंट विधानसभा के प्रेम नगर चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए केंद्र और राज्य सरकार का पुतला दहन किया।

इस दौरान बड़ी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर महंगाई के खिलाफ जोरदार आवाज बुलंद की।

यूथ कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण आज रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है, लेकिन सरकार को जनता की परेशानियों से कोई सरोकार नहीं है।

वक्ताओं ने कहा कि रसोई गैस की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी ने खासकर महिलाओं और गृहस्थी चलाने वाले परिवारों को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का असर हर जरूरी वस्तु की कीमत पर पड़ता है, जिससे महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को तुरंत महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए, अन्यथा कांग्रेस और यूथ कांग्रेस सड़कों पर उतरकर व्यापक जनआंदोलन करने को मजबूर होगी।

यहाँ भी पढ़े: Middle East Crisis News: मिडल ईस्ट संकट, भारत सरकार ने लागू की इमरजेंसी, रिफाइनरियों को रसोई गैस (LPG) उत्पादन बढ़ाने का आदेश

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Rudrapur PM Aawas Yojana news: रुद्रपुर के बागवाला में बने 1872 प्रधानमंत्री आवास जल्द होंगे लाभार्थियों को आवंटित

Rudrapur PM Aawas Yojana news: रुद्रपुर के बागवाला में बने 1872 प्रधानमंत्री आवास जल्द होंगे लाभार्थियों को आवंटित

New Delhi News: नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन के समापन कार्यक्रम में सूबे के कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल

New Delhi News: नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन के समापन कार्यक्रम में सूबे के कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल

Uttarakhand News:मुख्य सचिव ने की खाद्य विभाग की समीक्षा, जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता की ली जानकारी

Uttarakhand News:मुख्य सचिव ने की खाद्य विभाग की समीक्षा, जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता की ली जानकारी

Sidhu Moose Wala News: सिद्धू मूसेवाला की बरसी पर छलका पिता का दर्द, बोले- ‘इंसाफ तो दूर, मुझे आज भी किया जा रहा है परेशान’

Uttarakhand News: विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर कैबिनेट मंत्री ने किया बालिकाओं को जागरूक

Uttarakhand News: विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर कैबिनेट मंत्री ने किया बालिकाओं को जागरूक

BJP Chief Visit Uttarakhand News: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के उत्तराखंड दौरे की तैयारियां तेज

BJP Chief Visit Uttarakhand News: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के उत्तराखंड दौरे की तैयारियां तेज

Leave a Comment