ताजा खबरें क्राइम लाइफस्टाइल मौसम खेल बॉलीवुड हॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस राज्य देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

एसएसपी के निर्देशों पर अलर्ट मोड में दून पुलिस, तड़के से ही आकस्मिक रूप से चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान

On: February 18, 2026 8:25 AM
Follow Us:
देहरादून सघन चेकिंग अभियान
---Advertisement---

देहरादून सघन चेकिंग अभियान के तहत दून पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है।

एसएसपी के निर्देशों पर देहरादून पुलिस अलर्ट मोड पर है। तड़के से ही सभी क्षेत्रों में आकस्मिक रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सभी क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा नगर से देहात तक आने जाने वाले सभी निजी/सार्वजनिक वाहनों की आकस्मिक चैकिंग की जा रही है।

इस दौरान संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ कर सत्यापन से जुड़ी जानकारी ली जा रही है।

बता दें कि एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि पुलिस की विजिबिलिटी बढ़ाने के साथ-साथ सभी थाना क्षेत्रो में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए।

देहरादून सघन चेकिंग अभियान
देहरादून सघन चेकिंग अभियान में निजी और सार्वजनिक वाहनों की गहन जांच की जा रही है।

लगातार सघन चेकिंग के लिए जनपद के नगर तथा देहात क्षेत्रों में 20 चेकिंग पॉइंट निर्धारित किए गए हैं।

एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को आम जन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की विजिबिलिटी बढ़ाने तथा सम्पूर्ण जनपद में संदिग्धों की तलाश की लिए सभी थाना क्षेत्रों में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए है।

इसी कड़ी में आज सुबह से ही जनपद के नगर तथा देहात के सभी थाना क्षेत्रों में सम्बन्धित क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमें सभी सीमावर्ती चैक पोस्टों/आन्तरिक मार्गाे व भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर भी आकस्मिक रूप से सघन चेकिंग अभियान चला रही हैं।

अभियान के दौरान पुलिस द्वारा जनपद में प्रवेश करने वाले सभी व्यक्तियों/ वाहनो की चेकिंग के साथ- साथ आंतरिक मार्गो पर भी संदिग्ध व्यक्तियों/ वाहनो की सघन चेकिंग सुनिश्चित की जा रही है, साथ ही संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ कर उनके सत्यापन की कार्रवाई की जा रही है।

यहाँ भी पढ़े: गंगनहर से मिला IIT छात्र का शव, 8 दिन बाद खत्म हुआ सर्च ऑपरेशन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment