Dehradun News: देहरादून पुलिस ने बुड्ढी गांव में हुए युवक हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतक के छोटे भाई को गिरफ्तार किया है। एसएसपी देहरादून प्रमेन्द्र डोभाल ने प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि आरोपी ने पारिवारिक विवाद और पुरानी रंजिश के चलते अपने बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद आरोपी ने अज्ञात हमलावर की झूठी कहानी बनाकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन जांच के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त 32 बोर की देशी पिस्टल बरामद कर ली है।
जानकारी के अनुसार साहिल पेशे से वकील था और घटना के समय अपने घर में भाई के साथ मौजूद था। आरोपी शाहिद के घर से तीन अवैध हथियार बरामद हुए हैं। पूछताछ में शाहिद ने खुलासा किया है कि उसने ये हथियार देहरादून के ही एक हथियार तस्कर से खरीदे थे। इसके बाद पुलिस ने हत्यारोपी तक हथियार पहुंचाने वाले नेटवर्क की तलाश तेज कर दी है।

Dehradun Murder Case: विकासनगर, खेत में पानी लगाने को लेकर विवाद में युवक की हत्या के बाद तनाव
पुलिस के अनुसार, सोहेल की हत्या में इस्तेमाल की गई देसी पिस्टल पहले ही बरामद की जा चुकी है। इसके अलावा शाहिद के घर की तलाशी के दौरान दो अन्य हथियार भी मिले हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि लंबे समय से हथियार घर में छिपाकर रखे गए थे।










