देहरादून डीएम चारधाम यात्रा तैयारी बैठक
सरल, सुगम, व्यवस्थित और सुरक्षित चारधाम यात्रा को लेकर देहरादून जिला प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। आज जिलाधिकारी सविन बंसल ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि यात्रा सिर्फ प्रशासनिक दायित्व नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं के प्रति हमारी सेवा भावना का अवसर है। श्रद्धालुओं का स्वागत अतिथि देवो भवः की तर्ज पर किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों को 15 अप्रैल तक यात्रा से संबंधित समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि ऋषिकेश में 30 और विकासनगर में 20 काउंटर पर श्रद्धालुओं को 24 घंटे रजिस्ट्रेशन की सुविधा मिलेगी। साथ ही मोबाइल टीमें भी तैनात रहेंगी।
गौरतलब है कि इस साल 19 अप्रैल को यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। वहीं 23 अप्रैल को बदरीनाथ धाम जबकि 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। इसे लेकर अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं।
यहाँ भी पढ़े: चिन्यालीसौड़ और गौचर हवाई पट्टी का सेना के माध्यम से किया जाएगा संचालन – सीएम








