ताजा खबरें क्राइम लाइफस्टाइल मौसम खेल बॉलीवुड हॉलीवुड जॉब - एजुकेशन स्वास्थ्य राज्य देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस धर्म अन्य

---Advertisement---

गैरसैंण विधानसभा सत्र के नाम पर सरकारी सैर-सपाटा, जनता के करोड़ों रुपये बर्बाद: मोहित डिमरी

On: October 29, 2026 7:22 AM
Follow Us:
मोहित डिमरी ने गैरसैंण विधानसभा सत्र की अवधि और सरकारी खर्च को लेकर सवाल उठाए।
---Advertisement---

डेढ़ दिन में सत्र समेटकर ₹7,000 करोड़ से अधिक का अनुपूरक बजट और 10 बड़े कानून बिना पर्याप्त बहस के पास करना लोकतंत्र का अपमान

देहरादून। मूल निवास भू-कानून संघर्ष समिति के संस्थापक संयोजक मोहित डिमरी ने भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में आयोजित विधानसभा सत्र को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि गैरसैंण में आयोजित विधानसभा सत्र विधायी कार्यवाही से अधिक सरकारी अमले के लिए सैर-सपाटा और पिकनिक का आयोजन नजर आया। सरकार ने जनता की गाढ़ी कमाई के करोड़ों रुपये खर्च किए, लेकिन जनहित के मुद्दों पर गंभीर चर्चा करने के बजाय महज डेढ़ दिन में सत्र समेट दिया।

मोहित डिमरी ने कहा कि मंत्रियों के काफिलों, भारी पुलिस बल की तैनाती और अन्य व्यवस्थाओं पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए। सवाल यह है कि आखिर इस पूरे आयोजन का उद्देश्य क्या था? यदि सरकार की नीयत साफ होती, तो विधानसभा सत्र को पर्याप्त समय दिया जाता, विपक्ष को जनहित के मुद्दे उठाने का अवसर मिलता और जनता के पैसों के इस्तेमाल पर विस्तार से चर्चा होती।

उन्होंने आरोप लगाया कि ₹7,000 करोड़ से अधिक का अनुपूरक बजट और 10 बड़े कानून बिना पर्याप्त चर्चा के जल्दबाजी में पारित किए गए। जनता के पैसे कहां और कैसे खर्च होंगे, इस पर सार्थक बहस का अवसर नहीं देना लोकतांत्रिक व्यवस्था की भावना के विपरीत है।

डिमरी ने विधानसभा सत्र के दौरान प्रदर्शन कर रहे आंदोलनकारियों पर पानी की बौछारें छोड़ने और लाठीचार्ज किए जाने की भी निंदा की। उन्होंने कहा कि अपने अधिकारों और जनहित के मुद्दों को लेकर आवाज उठाने वाले युवाओं के साथ दमनकारी व्यवहार करना सरकार की असंवेदनशीलता को दर्शाता है।

मूल निवास भू-कानून संघर्ष समिति के संयोजक मोहित डिमरी ने गैरसैंण विधानसभा सत्र की अवधि, सरकारी खर्च और जनहित के मुद्दों पर चर्चा को लेकर सरकार से जवाबदेही की मांग की।

उन्होंने कहा कि गैरसैंण कोई पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि उत्तराखंड की आत्मा और राज्य आंदोलन के शहीदों के सपनों का प्रतीक है। गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित करने के बावजूद वहां विधानसभा सत्र को गंभीरता से संचालित नहीं करना पहाड़ की भावनाओं के साथ मजाक है।

मोहित डिमरी ने सरकार से मांग की कि यदि गैरसैंण में विधानसभा सत्र आयोजित किया जाता है, तो उसे कम से कम पूरे सप्ताह तक चलाया जाए और जनता से जुड़े मुद्दों पर सदन में विस्तृत चर्चा हो। उन्होंने कहा कि गैरसैंण के नाम पर औपचारिकता निभाने और जनता के करोड़ों रुपये खर्च करने के बजाय सरकार को पहाड़ की जनता के प्रति अपनी जवाबदेही सुनिश्चित करनी चाहिए।

यहाँ भी पढ़े: गैरसैंण सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर फोकस

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड मौसम अलर्ट के बीच पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट और आपदा प्रबंधन तैयारियों की समीक्षा

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज,  नैनीताल समेत पांच जिलों के लिए शुक्रवार का ऑरेंज अलर्ट जारी…. सचिव आपदा प्रबंधन ने ली बैठक

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देवप्रयाग में राष्ट्रीय राजमार्ग और सुलभ शौचालय का निरीक्षण किया

सीएम धामी ने राष्ट्रीय राजमार्ग व शौचालय का निरीक्षण कर स्वच्छता एवं यात्री सुविधाओं का लिया जायजा

राष्ट्रपति के उत्तराखंड दौरे 2026 की तैयारियों की समीक्षा करते देहरादून के जिलाधिकारी आशीष चौहान

राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिलाधिकारी देहरादून आशीष चौहान ने की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

देहरादून के विनबर्ग एलन स्कूल में सुरक्षित बचपन जागरूकता अभियान के तहत विद्यार्थियों को बाल अधिकारों और POCSO एक्ट की जानकारी देते न्यायिक अधिकारी

नालसा के ‘सुरक्षित बचपन जागरूकता अभियान’ के तहत देहरादून में व्यापक पहल, न्यायिक अधिकारियों ने विभिन्न विद्यालयों में बच्चों को किया जागरूक

गैरसैंण विधानसभा सत्र में उत्तराखंड अनुपूरक बजट 2026-27 और विकास योजनाओं पर जानकारी देते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

गैरसैंण सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर फोकस

m-pushkar-singh-dhami-tribute-bc-khanduri

मुख्यमंत्री ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Leave a Comment