Chamoli Accident News: उत्तराखंड के चमोली जिले के देवाल विकास खंड में गुरुवार को दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई । घेस सड़क पर एक टैक्सी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत रेस्क्यू कार्य शुरू कर दिया और घायलों को देवाल अस्पताल पहुंचाया ।

जानकारी के अनुसार, टैक्सी में कुल सात लोग सवार थे। तेज रफ्तार और पहाड़ी सड़क की खतरनाक मोड़ के कारण वाहन चालक का नियंत्रण छूट गया और टैक्सी सैकड़ों मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की तीव्रता इतनी अधिक थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मृतकों की पहचान अभी तक पूरी तरह से नहीं हो पाई है, लेकिन स्थानीय स्रोतों के मुताबिक वे आसपास के गांवों के निवासी थे।

वहीं इस मामले में मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी के अनुसार, यह हादसा बृहस्पतिवार शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच हुआ। जब एक बोलेरो वाहन में कुल 8 लोग सवार थे और वे घेस गांव की ओर जा रहे थे। इस दौरान देवाल-घेस मार्ग पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके कारण वाहन सड़क से फिसलकर सीधे पहाड़ी से नीचे एक नदी में जा गिरा और हादसे का शिकार हो गया। हालांकि इस दौरान किन कारणों की वजह से हादसा हुआ इसको लेकर भी जांच जारी है।







