ताजा खबरें क्राइम लाइफस्टाइल मौसम खेल बॉलीवुड हॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस राज्य देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना बन रही मददगार, मंत्री रेखा आर्या ने डीबीटी से भेजी राशि

On: March 24, 2026 2:12 PM
Follow Us:
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना उत्तराखंड डीबीटी भुगतान
---Advertisement---

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना उत्तराखंड

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को फरवरी और मार्च महीने की धनराशि उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की। इस मौके पर कुल पांच हजार सत्तावन लाभार्थियों को 3 करोड़ 2 लाख रुपए से ज्यादा की धनराशि डीबीटी की गई।

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री ने इस बात की खुशी जताई कि बच्चों को सहायता राशि निर्बाध रूप से मिल रही है जो कि लगातार जारी रहेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी आभार जताया । रेखा आर्या ने कहा कि इस योजना से बेसहारा बच्चों को मदद मिल पा रही है।मुख्यमंत्री के इस कदम से कई बुझे चेहरों पर रौनक आई है।

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना उत्तराखंड
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना उत्तराखंड बच्चों के लिए मददगार साबित हो रही है।

आपको बता दें कि इस योजना के तहत प्रदेश सरकार कोविड महामारी के समय माता-पिता या संरक्षक की मृत्यु होने के बाद बेसहारा हो गए बच्चों और किशोरों को 3000 रुपए प्रति माह सहायता राशि उपलब्ध कराती है। लाभार्थी के 21 वर्ष के हो जाने या बालिका लाभार्थियों के विवाह या लाभार्थी के सेवायोजित हो जाने के बाद वह योजना से बाहर हो जाते हैं।

गौरतलब है कि 02 अगस्त, 2021 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोरोना काल में बेसहारा हुए बच्चों के लिए ‘मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना’ का विधिवत् शुभारंभ किया।

यहाँ भी पढ़े: उत्तराखंड में एलपीजी गैस की कम आपूर्ति पर मुख्य सचिव सख्त, मांग के अनुरूप आपूर्ति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment