अनुराग डोभाल एक्सीडेंट
UK07 राइडर के नाम से मशहूर देहरादून के मोटो-ब्लॉगर और बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट रहे अनुराग दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए हैं।
इंस्टाग्राम पर लाइव वीडियो के दौरान ही उन्होंने अपनी कार की रफ्तार 150 किमी/घंटा तक बढ़ा दी और ‘यह मेरी अंतिम यात्रा है’ कहते हुए गाड़ी सीधे डिवाइडर में ठोक दी।हादसे के तुरंत बाद मौके पर पहुंची पुलिस और राहगीरों ने अनुराग को लहूलुहान हालत में मेरठ के सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद, उनके परिचित और परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले गए हैं। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
गौरतलब है कि अनुराग ने हाल ही में एक करीब 2 घंटे लंबा वीडियो भी साझा किया था, जिसमें उन्होंने अपनी स्थिति के लिए अपने माता-पिता और भाई को जिम्मेदार ठहराया था।
हादसे से ठीक पहले अनुराग इंस्टाग्राम पर लाइव थे। वीडियो में वह काफी इमोशनल नजर आ रहे थे। उन्होंने कहा कि वह अब और सहन नहीं कर सकते। लाइव के दौरान ही उन्होंने अचानक कार की स्पीड बढ़ाई और देखते ही देखते गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। इस मंजर को हजारों लोग लाइव देख रहे थे, जिसके बाद सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद जहां उनके फैंस उनके सपोर्ट में खड़े नजर आ रहे हैं तो कुछ लोग इसे पब्लिसिटी स्टंट भी बता रहे हैं।UK07 राइडर के नाम से मशहूर देहरादून के मोटो-ब्लॉगर और बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट रहे अनुराग डोबाल दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए हैं।
इंस्टाग्राम पर लाइव वीडियो के दौरान ही उन्होंने अपनी कार की रफ्तार 150 किमी/घंटा तक बढ़ा दी और ‘यह मेरी अंतिम यात्रा है’ कहते हुए गाड़ी सीधे डिवाइडर में ठोक दी।हादसे के तुरंत बाद मौके पर पहुंची पुलिस और राहगीरों ने अनुराग को लहूलुहान हालत में मेरठ के सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद, उनके परिचित और परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले गए हैं। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
गौरतलब है कि अनुराग ने हाल ही में एक करीब 2 घंटे लंबा वीडियो भी साझा किया था, जिसमें उन्होंने अपनी स्थिति के लिए अपने माता-पिता और भाई को जिम्मेदार ठहराया था।
हादसे से ठीक पहले अनुराग इंस्टाग्राम पर लाइव थे। वीडियो में वह काफी इमोशनल नजर आ रहे थे। उन्होंने कहा कि वह अब और सहन नहीं कर सकते। लाइव के दौरान ही उन्होंने अचानक कार की स्पीड बढ़ाई और देखते ही देखते गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। इस मंजर को हजारों लोग लाइव देख रहे थे, जिसके बाद सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद जहां उनके फैंस उनके सपोर्ट में खड़े नजर आ रहे हैं तो कुछ लोग इसे पब्लिसिटी स्टंट भी बता रहे हैं।
यहाँ भी पढ़े: गैरसैंण के भराड़ीसैंण में कल से शुरू होगा विधानसभा का बजट सत्र, पुलिस प्रशासन ने पूरी की तैयारियां