ताजा खबरें क्राइम लाइफस्टाइल मौसम खेल बॉलीवुड हॉलीवुड जॉब - एजुकेशन स्वास्थ्य राज्य देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस धर्म अन्य

---Advertisement---

नंदा गौरा योजना के तहत सीएम ने 33 हजार से अधिक बेटियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी राशि

On: March 18, 2026 3:03 PM
Follow Us:
नंदा गौरा योजना डीबीटी राशि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री
---Advertisement---

नंदा गौरा योजना डीबीटी राशि से प्रदेश की हजारों बेटियों को सीधा लाभ मिल रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रदेश सरकार बेटियों के जन्म से लेकर उनकी शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को नंदा गौरा योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए प्रदेश की 33,251 बालिकाओं के खाते में डीबीटी के माध्यम से 1,45,93.00 (एक अरब पैंतालीस करोड़ तिरान्नबे लाख रुपए) की धनराशि हस्तांतरित की।

मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जन्म के समय बेटा- बेटी के बीच होने वाले भेदभाव को समाप्त करते हुए, कन्या जन्म को प्रोत्साहन देने के लिए प्रदेश सरकार नंदा गौरा योजना संचालित कर रही है।

नंदा गौरा योजना डीबीटी राशि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री
नंदा गौरा योजना डीबीटी राशि का उद्देश्य कन्या जन्म को प्रोत्साहन देना और बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना है।

इसके तहत राज्य सरकार द्वारा बालिका के जन्म पर 11 हजार रुपए और बेटी के 12वीं पास करने पर उच्च शिक्षा के लिए 51 हजार रुपए की धनराशि प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि योजना के तहत अब तक 3,77,784 (तीन लाख सत्तर हजार सात सौ चौरासी ) बालिकाओं को कुल 11,68,49.00 रुपए (ग्यारह अरब अडसठ करोड़ उनपचास लाख ) की धनराशि जारी की जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बेटियों की उच्च शिक्षा को प्रोत्साहन दे रही है, साथ ही शिक्षित होने के बाद रोजगार के लिए भी बेटियों को सरकारी सेवाओं में 30 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया जा रहा है। जिसके बाद अब सरकारी सेवाओं में उत्तराखंड की महिलाओं की स्थिति मजबूत हुई है, इससे सरकारी कार्यालयों की कार्य संस्कृति ज्यादा बेहतर हुई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार लखपति दीदी योजना के जरिए भी प्रदेश की आम महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि नंदा गौरा योजना कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाने, संस्थागत प्रसव को प्रोत्साहन देने, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देते हुए, समाज में लैंगिक असमानता को दूर करने के लक्य्द प्राप्त करने में सफल रही है। 

इस मौके पर विभागीय मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि, इस वर्ष लाभांवित होने वाली बालिकाओं में 5913, नवजात हैं, जबकि शेष 27338 को 12वीं पास करने पर यह धनराशि मिली है। उन्होंने सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित की।

यहाँ भी पढ़े: कैबिनेट बैठक में 28 प्रस्तावों पर लगी मुहर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Chief Minister Pushkar Singh Dhami Visit Pithoragarh: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पिथौरागढ़ जिला अस्पताल दौरा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का भरोसा

Chief Minister Pushkar Singh Dhami Visit Pithoragarh: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पिथौरागढ़ जिला अस्पताल दौरा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का भरोसा

Uttarakhand CM Dhami Meeting: मुख्यमंत्री ने पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों और मत्स्य पालकों के साथ किया संवाद

Uttarakhand CM Dhami Meeting: मुख्यमंत्री ने पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों और मत्स्य पालकों के साथ किया संवाद

Uttarakhand Pre-monsoon Meeting News: मुख्य सचिव ने की मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए मानसून से पहले सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश

Uttarakhand Pre-monsoon Meeting News: मुख्य सचिव ने की मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए मानसून से पहले सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश

108 Balampuri Shankh Puja News: कार्तिक स्वामी मंदिर में108 बालमपुरी शंख पूजा और हवन का भव्य आयोजन

108 Balampuri Shankh Puja News: कार्तिक स्वामी मंदिर में108 बालमपुरी शंख पूजा और हवन का भव्य आयोजन

Uttarakhand Almora Road Accident News: अल्मोड़ा के भिकियासैंण में भीषण सड़क हादसा, खाई में वाहन गिरने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत

Uttarakhand Almora Road Accident News: अल्मोड़ा के भिकियासैंण में भीषण सड़क हादसा, खाई में वाहन गिरने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत

Uttarakhand Census 2027 News: जनगणना 2027 के सफल संचालन के लिए उत्तराखण्ड शासन ने जारी किए दिशा निर्देश

Uttarakhand Census 2027 News: जनगणना 2027 के सफल संचालन के लिए उत्तराखण्ड शासन ने जारी किए दिशा निर्देश

Leave a Comment