Holi Thandai Recipe In Hindi: होली पर घर पर केसरिया बादाम ठंडाई (Traditional Thandai) बना कर सभी को खुश कीजिए। होली की दोपहर में जब धूप तेज होती है और रंगों की थकान होने लगती है, तब एक गिलास ठंडी-ठंडी ठंडाई शरीर और मन को ताजगी से भर देती है। यह मसालों और मेवों का एक अद्भुत मिश्रण है। जिसको पीने से सेहत तो बनेगी वहीं थकान भी दूर होगी।

आवश्यक सामग्री: फुल क्रीम दूध 1 लीटर, चीनी 1/2 कप, बादाम 20-25 दाने, पिस्ता 15 दाने, खसखस (पोस्ता दाना) 2 बड़े चम्मच, सौंफ 2 बड़े चम्मच, तरबूज के बीज (मगज़) 2 बड़े चम्मच, काली मिर्च 8-10 दाने, हरी इलायची 5-6, केसर के धागे 10-12, और सूखी गुलाब की पंखुड़ियां 1 बड़ा चम्मच।
Holi Special Gujiya Recipe: होली पर घर पर बनाए शाही मावा गुझिया

बनाने की विधि: ठंडाई का पेस्ट बनाने के लिए बादाम, पिस्ता, खसखस, सौंफ, मगज़, काली मिर्च, इलायची और गुलाब की पंखुड़ियों को रात भर या कम से कम 5-6 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। अगले दिन बादाम के छिलके उतार लें और इन सभी सामग्रियों को थोड़े से दूध के साथ मिलाकर मिक्सी में एकदम बारीक पेस्ट बना लें। इसे एक मलमल के कपड़े या महीन छलनी से छान लें ताकि केवल अर्क प्राप्त हो।

अब एक पतीले में दूध उबालें। जब दूध उबल जाए तो उसमें चीनी और केसर के धागे डाल दें। दूध को ठंडा होने दें। जब दूध पूरी तरह ठंडा हो जाए, तो इसमें तैयार किया हुआ ठंडाई का पेस्ट मिलाएं। इसे अच्छी तरह फेंटें ताकि सारे फ्लेवर एक साथ घुल जाएं। इसे कम से कम 2-3 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। परोसते समय ऊपर से बारीक कटे पिस्ता और केसर डालकर सर्व करें। यह न केवल स्वादिष्ट है बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी गुणकारी है।
Why is Gujhiya made on Holi?: होली में क्यों बनाई जाती है गुझिया, जानें इसका इतिहास और धार्मिक महत्व













