देहरादून में शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल पर हमला किए जाने से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया।
देहरादून में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल पर हमले का मामला साने आया है। जानकारी के मुताबिक अशासकीय विद्यालय प्रबंधन से जुड़े कुछ सदस्य रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ के साथ अपनी मांगों को लेकर शिक्षा निदेशालय पहुंचे थे। इसी दौरान निदेशालय के कार्मिकों और काऊ समर्थकों में कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते तीखे विवाद में बदल गई। विवाद बढ़ने पर कुछ लोगों ने निदेशक अजय कुमार नौडियाल पर हमला कर दिया।इस दौरान उनके कार्यालय में रखे समान और कुर्सियों से भी अधिकारी पर हमला किया गया। हमले में निदेशक के चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।
जानकारी के अनुसार, हमले के बाद घायल निदेशक को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां निदेशक के चार टांके आए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस घटना के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। सरकारी अधिकारी और कर्मचारी इस तरह की घटना को लेकर आक्रोशित हैं और कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। कर्मचारियों ने निदेशालय के बाहर सड़क पर बैठकर जाम लगाया और सोमवार से बोर्ड परीक्षा बहिष्कार की चेतावनी भी दी है। बता दें कि आज से ही उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हुई हैं।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
यहाँ भी पढ़े: सरकारी विद्यालयों में डिजिटल एजुकेशन की दिशा में देहरादून जिला प्रशासन के कदम तेज,880 एलईडी टीवी का स्टॉक तैयार







