ताजा खबरें क्राइम लाइफस्टाइल मौसम खेल बॉलीवुड हॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस राज्य देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

खर्च में फिसड्डी विभागों पर देहरादून सीडीओ सख्त, तय समय में गुणवत्ता के साथ विकास कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

On: February 10, 2026 3:37 PM
Follow Us:
देहरादून सीडीओ अभिनव शाह समीक्षा बैठक
---Advertisement---

देहरादून: सीडीओ अभिनव शाह, समीक्षा बैठक

देहरादून के मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने  जिला योजना, राज्य सेक्टर, केंद्र पोषित एवं बाह्य सहायतित योजनाओं सहित बीस सूत्री कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित योजनाओं की वित्तीय और भौतिक प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में संबंधित विभागों द्वारा किए गए व्यय और कार्यों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्य विकास अधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विभाग योजनाओं के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करते हुए अवमुक्त धनराशि का शत-प्रतिशत व्यय सुनिश्चित करें। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि कार्यदायी संस्थाओं के माध्यम से कराए जा रहे कार्यों में केवल धनराशि हस्तांतरित कर औपचारिकता पूर्ण न की जाए, बल्कि विभाग स्वयं कार्यों का नियमित भौतिक सत्यापन करें तथा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करें।

मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि जिला योजना के अंतर्गत जिन विभागों द्वारा किसी कारणवश अवमुक्त धनराशि का व्यय नहीं किया जा पा रहा है, वे तत्काल धनराशि का समर्पण करें, जिससे आवश्यकता अनुसार दूसरे विभागों को पुनः आवंटन किया जा सके। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जिला योजना के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को पूर्ण न करने वाले विभागों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

देहरादून सीडीओ अभिनव शाह समीक्षा बैठक
देहरादून सीडीओ अभिनव शाह समीक्षा बैठक के दौरान खर्च में फिसड्डी विभागों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

समीक्षा के दौरान जिला योजना के अंतर्गत 80 प्रतिशत से कम व्यय करने वाले विभाग एलोपैथिक, लघु उद्योग, वन, लोक निर्माण विभाग, भेषज, उरेडा, उद्यान, रेशम, पर्यटन एवं लघु सिंचाई को निर्देश दिए गए कि विभागीय कार्यों में तीव्रता लाते हुए शत-प्रतिशत व्यय सुनिश्चित किया जाए। साथ ही राज्य सेक्टर एवं केंद्र पोषित योजनाओं में भी प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

बीस सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूर्ण कर विभागीय प्रगति को ‘ए’ श्रेणी में लाया जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि जिन विभागों की प्रगति विगत माह की तुलना में कम हुई है, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जिले में दो ग्रामों को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित किया जाना है, जिनमें विकासखंड विकासनगर के अंतर्गत कटापत्थर और रायपुर विकासखंड अंतर्गत कार्लीगढ़ का चयन किया गया है। चयनित ग्रामों को शत-प्रतिशत आच्छादित किए जाने के लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वित विभागीय कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।

यहाँ भी पढ़े: सीएम पुष्कर ने किया मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना का शुभारंभ

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देहरादून बाल भिक्षावृत्ति मुक्ति अभियान के तहत बच्चों ने खेली होली

डीएम सविन बंसल के प्रयासों से मुख्यधारा से जुड़ने लगा सड़क पर बिखरा बचपन, आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर के बच्चों ने खेली होली

मुनिकीरेती राफ्टिंग प्रतिबंध के दौरान गंगा में रोक

टिहरी के मुनिकीरेती इको टूरिज्म जोन के तहत गंगा में राफ्टिंग पर प्रतिबंध

अमित शाह हरिद्वार दौरा की तैयारियों का निरीक्षण करते मुख्यमंत्री

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित दौरा, मुख्यमंत्री ने लिया तैयारियों का जायजा

Uttarakhand Holi News In Hindi: होली के उल्लास के बीच उत्तराखंड के घने जंगलों और वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर वन विभाग पूरी तरह सतर्क है।

Uttarakhand Holi News: होली पर उत्तराखंड के जंगलों में ‘हाई अलर्ट’,फील्ड कर्मियों की छुट्टियां रद्द

चमियाला पार्किंग और डीडीहाट टैक्सी स्टैंड परियोजना

उत्तराखण्ड: टिहरी की चमियाला पार्किंग और पिथौरागढ़ के डीडीहाट टैक्सी स्टैंड परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा, निर्माण कार्यों में तेजी के निर्देश

देहरादून विशेष गहन पुनरीक्षण बूथवार समीक्षा बैठक

देहरादून में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की बूथवार समीक्षा

Leave a Comment