ताजा खबरें क्राइम लाइफस्टाइल मौसम खेल बॉलीवुड हॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस राज्य देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

मुख्य सचिव ने ली बैठक, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

On: February 9, 2026 1:47 PM
Follow Us:
मुख्य सचिव बैठक
---Advertisement---

मुख्य सचिव बैठक में सचिवालय में अधिकारियों के साथ विभिन्न विभागीय विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में सचिव समिति की बैठक सम्पन्न हुयी। इस मौके पर मुख्य सचिव ने सचिवों के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा कर दिशानिर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि अगले वित्तीय वर्ष में कराए जाने वाले नए कार्यों के लिए 15 फरवरी तक स्वीकृतियां ले ली जाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग अपने सभी कार्यों को लेकर वार्षिक कैलेण्डर तैयार कर, उसके अनुसार अपनी सभी गतिविधियों को संचालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कुम्भ मेला – 2027 से सम्बन्धित कार्यों को भी प्राथमिकता पर लेते हुए सभी प्रकार की स्वीकृतियां और प्रक्रियाएं समय पर पूर्ण करते हुए निर्धारित प्रक्रिया समय पर पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने खाद्य सुरक्षा के मापदण्डों का प्रवर्तन एवं निगरानी को और मजबूत किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इसके लिए टेस्टिंग लैब आदि बढ़ाए जाने एवं इससे सम्बन्धित मामलों के निस्तारण में तेजी लाए जाने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने पूंजी निवेश के लिए राज्यों को दी जाने वाली विशेष सहायता के तहत् सभी प्रोजेक्ट्स को गतिशक्ति पोर्टल पर अपलोड किए जाने एवं निर्धारित समय सीमा पर कार्य पूर्ण किए जाने हेतु लगातार निगरानी किए जाने के निर्देश दिए।

जन-जन की सरकार कार्यक्रम की सफलता को देखते हुए मुख्य सचिव ने तहसील एवं थाना दिवसों को वर्षभर नियमित आयोजन किए जाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने इसके लिए कार्ययोजना तैयार किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि ई-ऑफिस को मुख्यालयों एवं जनपद स्तरीय कार्यालयों में लागू किए जाने को लेकर अब तक हुयी प्रगति पर सभी विभागीय सचिवों और जिलाधिकारियों से प्रत्येक सचिव समिति की बैठक में चर्चा की जाएगी।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि नक्शा पास करने वाली सभी ऑथॉरिटीज नक्शा पास करने के बाद सम्बन्धित स्थानीय निकाय के साथ उक्त नक्शा और जानकारियां भी साझा करें ताकि स्थानीय निकाय उक्त प्रॉपर्टी के सम्बन्ध में अपना डाटाबेस अपडेट कर सकें। उन्होंने कहा कि कुछ विभागों में श्रमिकों के लिए लेबर कंप्लायंस टूल (Labour Compliance Tool) का प्रयोग किया जा रहा है, यह एक अच्छा प्रयोग है, और इसे प्रदेशभर में लागू किया जाना चाहिए, ताकि श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं का निस्तारण इसी से हो सकेगा।

यहाँ भी पढ़े: मुख्य सचिव ने की राजस्व विभाग की समीक्षा, राजस्व मामलों के त्वरित निस्तारण पर दिया विशेष जोर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Middle East Crisis News In Hindi: मध्य पूर्व में युद्ध के गहराते बादलों और होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में आपूर्ति बाधित होने के खतरे को देखते हुए भारत सरकार ने "इमरजेंसी मोड" ऑन कर दिया है

Middle East Crisis News: मिडल ईस्ट संकट, भारत सरकार ने लागू की इमरजेंसी, रिफाइनरियों को रसोई गैस (LPG) उत्पादन बढ़ाने का आदेश

श्री झंडा महोत्सव देहरादून

देहरादून: 94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें, 8 मार्च से शुरू होगा ऐतिहासिक श्री झण्डा महोत्सव

टिहरी लेक फेस्टिवल का उद्घाटन करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

टिहरी लेक फेस्टिवल’ शुरू, सीएम बोले – टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र

चारधाम यात्रा पंजीकरण के लिए श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन कराते हुए

चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू, ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन भी होगा रजिस्ट्रेशन

Pushkar Singh Dhami Visit West Bengal News In Hindi: कोलकाता/देहरादून: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों की आहट के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी चुनावी मशीनरी को पूरी रफ्तार दे दी है।

Pushkar Singh Dhami News: पश्चिम बंगाल के रण में सीएम धामी: ‘परिवर्तन यात्रा’ के जरिए तुष्टिकरण और घुसपैठ पर बोला करारा हमला

Uttarakhand weather update 2026: पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम ने एक बार फिर खतरनाक रुख अख्तियार कर लिया है।

Uttarakhand weather News: उत्तराखंड मौसम अपडेट, मार्च में गर्मी का प्रचंड प्रहार, पर जल्द मिलेगी राहत

Leave a Comment